फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murder of shiv sena activists before elections in up

चुनाव से पहले शिवसेना कार्यकर्ता को पीट पीट कर मार डाला

Thu, 23 Feb 2017 01:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Feb 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
murder of shiv sena activists before elections in up
डेमो
यूपी विधानसभा के चौथे चरण के मतदान से एक दिन पहले शिवसेना कार्यकर्ता की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। कौशाम्बी में शिवसेना कार्यकर्ता की बुधवार की दोपहर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को जिला अस्पताल के बाहर फेंक कर फरार हो गए हैं। जानकारी होने पर शिव सेना प्रत्याशी के साथ अस्पताल पहुंचे परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में शव को आरोपियों के घर के सामने ही दफन कर दिया। इसका विरोध हुआ, पुलिस ने रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। मृतक की पत्नी की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर कोतवाली के कोर्रो गांव का रहने वाला राम विलास (48) पुत्र बच्चालाल शिवसेना का सक्रिय सदस्य था। चुनाव प्रचार थमने के बाद भी वह मंगलवार की देर रात तक गांव में शिवसेना प्रत्याशी सुशील केशरवानी का प्रचार कर रहा था।
विज्ञापन


जमीन कब्जे को लेकर पड़ोसी से उसकी रंजिश चल रही थी। सेहन की जमीन पर बनी चरही गिराने को लेकर बुधवार की भोर में पड़ोसी से तीखी झड़प हो गई। कहासुनी के बाद पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर राम विलास को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी युवक का शव जिला अस्पताल में फेंक कर भाग निकले। युवक के हत्या किए जाने की खबर परिजनों के साथ घर-परिवार के लोगों को हुई तो उसे वह भागकर जिला अस्पताल पहुंचे। उधर शिवसेना कार्यकर्ता के हत्या की खबर प्रत्याशी सुशील केशरवानी को हुई तो वह अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल में परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया था। वह शव को उठने नहीं दे रहे थे। किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम करीब पांच बजे परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो तनाव फैल गया। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर के सामने ही शव को दफन कर दिया। पुलिस व आरोपी के परिजन विरोध करते रहे, लेकिन उनकी दाल नहीं गल सकी, न ही बाहर की फोर्स बुलाई गई।


इससे गांव में तनातनी का माहौल बना है। मृतक राम विलास की पत्नी रन्नो देवी की तहरीर पर गांव के ही बचई के बेटे सुनील, अरुण और दिलीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मंझनपुर कोतवाल मो. हाशमी ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन और हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद से नामजद हत्यारोपी घर छोड़कर फरार है। युवक की हत्या के बाद से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed