{"_id":"60fdb22b400a1e2bd54e2261","slug":"murder-of-missing-salesman-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: लापता सेल्समैन की गला कसकर हत्या, धोबी घाट के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: लापता सेल्समैन की गला कसकर हत्या, धोबी घाट के पास मिला शव
Mon, 26 Jul 2021 12:22 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:22 AM IST
सार
परिजनों ने एक परिवार पर आरोप लगा तहरीर दी है। उसी आधार पर जांच की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के कोहना में दो दिनों से लापता सेल्समैन नवीन शर्मा (30) की गला कसकर हत्या कर दी गई। रविवार दोपहर उसका शव ग्वालटोली थाना क्षेत्र में धोबी घाट के पास एक कंपाउंड में गड्ढे में पड़ा मिला। गला बिजली की केबिल से कसा हुआ था और माथे पर गहरा जख्म था।
पुलिस उसके पड़ोसी परिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक का मोबाइल भी गायब है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसकर हत्या करने की पुष्टि हुई है, सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया था। सिर की हड्डी तीन जगह से टूटी मिली।
भैरव घाट टेफ्को-2 इलाका निवासी नवीन पान मसाला की दुकानों पर माल सप्लाई करता था। उनके बड़े भाई अर्पित ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे नवीन घर से निकला था। देर तक वह नहीं लौटा और मोबाइल भी बंद बताने लगा। कोहना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
रविवार दोपहर ग्वालटोली क्षेत्र में धोबी घाट के पास स्थित एक कंपाउंड के गड्ढे में नवीन का शव पड़ मिला। एडीसीपी पश्चिम अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने एक परिवार पर आरोप लगा तहरीर दी है। उसी आधार पर जांच की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

जिस पर शक, उसी ने शव तक पहुंचाया
पुलिस ने भैरव घाट निवासी एक परिवार को हिरासत में लिया है। इसमें पति-पत्नी और उनका बेटा शामिल है। मृतक के परिजनों ने बताया कि जब खोजबीन के बाद नवीन का कुछ पता नहीं चला था तब पड़ोसी युवक ने उनसे कहा कि कंपाउंड में स्थित टेनरी में जाकर एक बार देख लो। जब ये लोग वहां पहुंचे तो देखा कि नवीन का शव पड़ा हुआ है। इससे इस पर शक और भी गहरा गया है।
इसलिए परिवार पर है हत्या का शक
कुछ समय पहले एक महिला को दूसरे युवक के साथ नवीन ने देख लिया था। ये बात नवीन ने उसके पति व बेटे को बता दी थी। यही नहीं महिला से भी कहा था कि उसने युवक के साथ उनको देखा है। इस पर विवाद भी हुआ था। नवीन के परिजनों का आरोप है कि इसी खुन्नस में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।
बुलाया और फिर मारा
जिस तरह से वारदात को सुनसान जगह पर अंजाम दिया गया है उससे पूरी आशंका है कि हत्यारों ने नवीन को वहां बुलाया था। यानी वो उसके परिचित थे। जब ये वहां पहुंचा है तब उस पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर दिया। उसके बाद केबिल से गला कस दिया। पुलिस का दावा है कि मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिससे हत्यारोपी जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।