{"_id":"6ab977e2336e4d44e801d9c6","slug":"murder-of-medicine-trader-shalu-may-walk-out-of-jail-today-after-21-days-kanpur-news-c-362-1-ka11025-157519-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दवा कारोबारी हत्याकांड- 21 दिन बाद आज जेल से बाहर आ सकती है शालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दवा कारोबारी हत्याकांड- 21 दिन बाद आज जेल से बाहर आ सकती है शालू
विज्ञापन
कानपुर। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जेल भेजी गई शालू आज 21 दिन बाद जेल से बाहर आ सकती है। पुलिस ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट फाइल कर दी है। सबकुछ ठीक रहा तो सोमवार को कोर्ट से रिहाई परवाना जारी हो सकता है। इसके बाद शालू सलाखों से आजाद हो जाएगी। उधर शालू की रिहाई को लेकर उसके माता-पिता और भाई-बहन बेहद खुश हैं। परिजन के मुताबिक पुलिस ने जब उसे दोषी बनाया था तबसे उन्हें यकीन था कि शालू ऐसा कर ही नहीं सकती। जिस पुलिस ने उसे जेल भेजा उसी ने शालू को निर्दोष मानते हुए क्लोजर रिपोर्ट फाइल की है। शालू का बेटा श्रीजय फिलहाल अपने नाना-नानी के पास ही है। शालू भी रिहाई के बाद रतन ऑर्बिट न जाकर उन्हीं के पास जाएगी।
कल्याणपुर के रतन ऑर्बिट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की बीते पांच सितंबर को उनके फ्लैट में घुस कर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर विनीत के पुराने नौकर विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, विशाल ने विनीत की बहू शालू के कहने पर हत्या की बात कही थी। पुलिस ने शालू को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर विशाल, राजकिशोर और शालू की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) ली तो उसमें मुख्य साजिश कर्ता विनीत का बेटा सुब्रत निकला। कई अहम साक्ष्य भी मिले। इसके बाद पुलिस ने शालू को बेगुनाह बताते हुए कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट फाइल की है।
कोट-
शालू का विनीत हत्याकांड में कोई दोष नहीं है। उसे रिहा करने के लिए कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट फाइल कर दी गई है। सब ठीक रहा तो सोमवार को वह जेल से रिहा हो जाएगी।
विज्ञापन
- रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर