अवैध संबंधों में फैक्टरी कर्मी की हत्या: पत्नी और प्रेमी को पुलिस ने भेजा जेल, गबन की धारा बढ़ाई...चाकू बरामद
Kanpur Crime: डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर हत्या के प्रयुक्त चाकू, कपड़े, मृतक की साइकिल और मोबाइल बरामद किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विस्तार
कानपुर में आशनाई में प्रेमिका के पति को घर बुलाकर उसकी हत्या के मामले में गुजैनी पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के बाद सोमवार को मृतक की पत्नी और प्रेमी को जेल भेज दिया। हत्या के बाद फैक्टरी कर्मी का शव गायब करने की धारा बढ़ाई गई है।
मूलरूप से फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद नगला बहादुर गांव निवासी फैक्टरी कर्मी संजय (38) पत्नी सुमन व दो बच्चों के साथ रावतपुर के केशवपुरम में किराये के मकान में रहता था। 30 सितंबर को सुमन ने रावतपुर थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई।
सुमन के मोबाइल की सीडीआर से पता चला था कि सुमन की गुजैनी के मायापुरम बस्ती निवासी फैक्टरी कर्मी राजेश कुमार से काफी बातचीत होती थी। पुलिस ने इस ओर जांच की तो पता चला बीते 22 सितंबर को संजय आरोपी राजेश के साथ उसके घर आया था।
दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया
हालांकि, वह वापस जाते किसी को नहीं दिखा। इसके बाद हत्या का खुलासा हो गया था। इस संबंध में सोमवार को डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर हत्या के प्रयुक्त चाकू, कपड़े, मृतक की साइकिल और मोबाइल बरामद किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।