फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Murder of a constable in Etawah, He was killed by hitting a shovel on his head, brother said uncle committed t

इटावा में सिपाही का कत्ल: सिर पर फावड़ा मारकर उतारा मौत के घाट, भाई बोला- ताऊ और उसके परिवार ने की है हत्या

Sat, 02 Mar 2024 12:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Mar 2024 12:50 PM IST
सार

Etawah News: सैफई इलाके के गोवेपुरा गांव में सिपाही की नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई। भाई ने ताऊ और उसके परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Murder of a constable in Etawah, He was killed by hitting a shovel on his head, brother said uncle committed t
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के गांव गोवेपुरा में खेत पर लगे ट्यूबवेल पर पड़े टिनशेड में लेटे सिपाही पर फावड़े से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर एसएसपी ने जांच पड़ताल की है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए है। सिपाही मथुरा में तैनात था और आलू की खोदाई कराने के लिए आया था।

विज्ञापन

भाई ने तहरीर देकर ताऊ और उनके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने ताऊ को हिरासत में ले लिया है।  अनिल कुमार यादव (42) निवासी गोवेपुरा सिपाही के पद पर मथुरा में तैनात था। शुक्रवार शाम को छुट्टी लेकर गांव में आलू की खोदाई कराने के लिए आया था।

विज्ञापन

शुक्रवार रात वह खेत पर ही लगे ट्यूबवैल की कोठरी पर पड़े टिनशेड में रुक गया था। शनिवार सुबह गांव के प्रमोद कुमार अपने खेत की ओर निकले, तो अनिल का खून से लथपथ शव देखकर परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन पहुंच गए।

विज्ञापन

जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप
सूचना पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एसपी देहात सत्यपाल सिंह थाना पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घटना की जानकारी जुटाई गई। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के छोटे भाई नीरज कुमार यादव ने सैफई थाने में तहरीर दी है। इसमें अपने ताऊ, उनके बेटे और प्रपौत्र पर जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

दो लोगों को हिरासत में लिया गया
पुलिस ने ताऊ और भाई को हिरासत में ले लिया है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से बात की है। उन्होंने मृतक के ताऊ और उनके परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। जांच पड़ताल की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed