फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murder is confirmed in post-mortem report but police is not ready to accept

कानपुर: कब्र से शव निकाल हुआ था पोस्टमार्टम, रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, पुलिस मानने को तैयार नहीं

Mon, 24 Jan 2022 01:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 24 Jan 2022 01:53 PM IST
सार

कब्र से खोदकर निकाले गए शव मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी की पुष्टि हुई है।
वहीं पुलिस एक्सपर्ट का हवाला देकर हत्या की बात से इनकार कर रही है। 

विज्ञापन
Murder is confirmed in post-mortem report but police is not ready to accept
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कब्र से निकालकर जिस युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था उसमें हत्या की पुष्टि हुई थी। मगर पुलिस उसे आत्महत्या मानकर चल रही है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को भी छोड़ दिया है। पुलिस हत्या जैसी वारदात को नजरअंदाज कर दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


ईदगाह निवासी कबाड़ी मोहम्मद नईम (25) की 16 जनवरी को घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने खुदकुशी बताकर शव दफना दिया था। 17 जनवरी को नईम की पत्नी गुड़िया ने पड़ोसी मोनू पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगा पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


कर्नलगंज पुलिस ने शुक्रवार को शव कब्र से निकलवाया था। जिसका शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक भारी वस्तु को सिर पर मारकर नईम की हत्या की गई थी। थानेदार से लेकर एसीपी, एडीसीपी व अन्य अफसरों का कहना है कि एक्सपर्ट की राय के बाद फैसला लिया गया है। विसरा सुरक्षित किया गया है। साफ है कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। कुल मिलाकर पुलिस ने हत्या मानने को तैयार ही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर पर है चोट, सूजन भी, इसी से हुई मौत
पोस्टमार्टम एक्सपर्ट एक डॉक्टर ने नईम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा है कि सिर पर 16, 15 सेमी एरिया में सूजन है। जो चोट से है। यह भी स्पष्ट लिखा गया है कि चोट भारी व ठोस वस्तु से मारने पर आई है। यही तथ्य हत्या साबित करता है।


डॉक्टर ने बताया कि शव सड़ चुका था। लिहाजा विसरा रिपोर्ट का बहुत अधिक महत्व नहीं है। 

एडिशनल सीपी कानून-व्यवस्था  आनंद प्रकाश ने बताया कि पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी ली जाएगी। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि है तो निश्चित तौर पर हत्या का ही केस चलेगा। जो आरोपी हैं वह पकड़े जाएंगे। जांच कराई जाएगी। अगर किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed