मांस बंटवारे का विवादः युवक को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज थानाक्षेत्र के ग्राम नेवरना के मजरे रहाहार में मंगलवार शाम जंगली जानवर के मांस के बंटवारे को लेकर गांव के ही दो पक्षों में विवाद हो गया था। कुल्हाड़ी व डंडे चलने से होरीलाल (45) व उसकी दो भतीजियां घायल हो गई थीं। परिजनों ने होरीलाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई।
गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था
परिजनाें के हंगामे के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में पिता बाबूराम की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट, छेड़खानी व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद गांव में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया था।
गुरुवार रात एएसपी वीके पांडेय ने गांव पहुंच घटना की जानकारी ली। उन्होंने थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी को निर्देश दिया कि वह जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करें। एएसपी ने बताया कि पीड़ित व आरोपियों के घर के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। पिता बाबूराम ने बताया कि होरीलाल का बड़ा बेटा नीरज व छोटा बेटा गंगरी केरला में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके घर पहुंचने के बाद होरीलाल का अंतिम संस्कार होगा।