फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murder FIR filed against six people, including three women, in the death of a VHP worker

Kanpur News: विहिप कार्यकर्ता की मौत पर तीन महिलाओं समेत छह पर हत्या की प्राथमिकी

Fri, 10 Apr 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 10 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Murder FIR filed against six people, including three women, in the death of a VHP worker
पुखरायां। भोगनीपुर निवासी विहिप कार्यकर्ता की मौत पर तीसरे दिन गुरुवार को विरोध के चलते पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

भोगनीपुर निवासी अभिषेक उर्फ मोनू (20) की मौत के बाद से परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे थे। गुरुवार को परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजन व विहिप कार्यकर्ता मारपीट किए जाने के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग करने लगे। घर के बाहर शव रख हंगामा होने की जानकारी पर भोगनीपुर थाना पुलिस के साथ ही अकबरपुर, बरौर, मूसानगर, देवराहट थानों की पुलिस जा पहुंची। एसडीएम देवेंद्र सिंह, भोगनीपुर सीओ संजय वर्मा, अकबरपुर सीओ संजय सिंह ने पहुंच कर परिवार के लोगों से वार्ता की।
विज्ञापन

मोनू की मां पुष्पा पत्नी सुभाष ने बताया कि गैर धर्म की युवती के साथ मोनू ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया था। 18 अक्तूबर 2025 को वह पत्नी को लेकर चेन्नई चला गया था। युवती को ले जाने की रिपोर्ट मोनू के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। 14 नवंबर को कोर्ट में युवती ने मोनू पर लगाए गए सभी आरोपों को नकार कर स्वेच्छा से विवाह करना बताया था। इसके बाद युवती के परिजनों ने दोनों को घर बुलाना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि बाद में पुत्र अवधेश उर्फ मोनू पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। कहा कि रिश्ता तभी हम मंजूर करेंगे। तभी पुत्र और बहू नोएडा जाकर रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दो जनवरी को सभी लोग नोएडा जाकर दोनों को वहां से लेकर आए। इस पर मोनू की पत्नी भी धर्म परिवर्तन के लिए कहने लगी। पांच जनवरी को मांवर मजार ले जाकर मौलवी से धर्म परिवर्तन कराए जाने का दबाव बनाया। सात जनवरी को घर पर मौलवी बुलाकर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर मोनू की पत्नी गहने भी ले गई। आरोप लगाया कि इसके बाद 18 जनवरी को शहंशाह खां, सरताज खां उर्फ कल्लू , दिलशाद खां, अफसाना, बबली व युवती ने मोनू को मकान के पीछे ले जाकर मारपीट कर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान में मंगलवार को निजी अस्पताल अकबरपुर में मौत हो गई।

बता दें कि विहिप कार्यकर्ता की मौत पर बुधवार शाम संगठन के लोग व कार्यकर्ताओं ने भोगनीपुर चौराहा पर शव रखकर विरोध जताया था। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने परिजनों को सुरक्षा व जांच कराने कर आश्वासन दिया था। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि परिजन की तहरीर पर तीन महिलाओं सहित छह के खिलाफ हत्या, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाए जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद परिजन ने यमुना घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed