{"_id":"5f626cb58ebc3ebd7442d58a","slug":"murder-akbarpur-news-knp5830680114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग में बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग में बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
विज्ञापन
कानपुर देहात जिले के खनपना गांव में ऑनर किलिंग मामले में युवती की हत्या। बिटान की फाइल फोटो। संवा
- फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के खनपना गांव में पिता ने बेटी की उसके प्रेमी के घर में घुसकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। प्रेमी की पिटाई करने के बाद आरोपी ने उसके गले पर पैर रखकर दबा दिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, रक्तरंजित कुल्हाड़ी समेत आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी केशव कुमार चौधरी व एएसपी ने छानबीन की।
गजनेर के खनपना गांव में शिवनाथ की बेटी बिटान (19) का पड़ोसी राम खिलावन के बेटे अवधेश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के मकान आमने सामने हैं। बिटान की मां सीमा देवी 13 सितंबर को मायके चली गई थी। घर में बिटान के अलावा उसकी दो छोटी बहनें व छोटा भाई था। पिता और बड़ा भाई दिनेश मजदूरी करने गए थे। मंगलवार की रात रात करीब 12 बजे वह लौटे तो बड़ी बेटी बिटान घर से गायब थी। रात में उसकी काफी खोजबीन की।
बुधवार की सुबह पिता ने उसे पड़ोसी के घर में देख लिया। इससे गुस्से में वह कुल्हाड़ी लेकर अवधेश के घर में घुस गया। वहां बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस घायल युवक को जिला अस्पताल ले गई। एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी अनूप कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने ग्रामीणों से घटना के बावत जानकारी ली। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि राम खिलावन की तहरीर पर मृतका के पिता शिवनाथ के विरूद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घर से गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।