फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murder after kidnapping in fatehpur uttar pradesh

यूपी में फिर अपहरण के बाद हत्या, छात्र के शव के साथ बर्बरता, फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Thu, 28 Feb 2019 06:34 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Feb 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
Murder after kidnapping in fatehpur uttar pradesh
अनुराग की फाइल फोटो, घटनास्थल पर छानबीन करतीं एएसपी पूजा वर्मा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में कक्षा दो के छात्र को अगवा कर उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह घर से तीन किलोमीटर दूर खेत में शव देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने आरोपी को गिरफ्तार किए बिना पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। सीओ खागा अंशुमान मिश्र से झड़प हुई। कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा तब समझाया जा सका। 
विज्ञापन


सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर गांव निवासी बसंत लाल मौर्या का बेटा अनुराग (10) गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। बसंत लाल खेतीबाड़ी कर भरण-पोषण करता है। बुधवार दोपहर बेटा स्कूल से घर लौटा था। लगभग चार बजे बाजार गया था। शाम छह बजे तक न लौटने पर घरवालों को चिंता हुई। छानबीन करते परिजन बाजार पहुंचे। एक मिठाई दुकानदार ने बच्चे के कुछ देर पहले घर जाने की बात बताई। यह सुनकर पिता और ग्रामीण लौट आए।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बेटा अक्सर दुकानदार के पास जलेबी खाने के लालच में चला जाता था। दुकान पर कुछ देर रुकने के बाद घर लौट आता था। उधर, रात तक घर न आने पर दोबारा खोजबीन शुरू की। सुबह बेटे के गायब होने का अनाउंसमेंट कराया गया। लगभग सात बजे पंचायत मित्र अंगद ने गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर होलियापुरवा गांव किनारे चक मार्ग पर बालक का शव देखा और ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह को सूचना दी। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कुछ दिन पहले ही चित्रकूट और इटावा जिले में अपहरण के बाद हत्या की वारदात सामने आई थी। पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...

चित्रकूट में आंसुओं का सैलाब अभी थमा नहीं...इटावा में हुई दर्दनाक घटना, अपहरण के बाद छात्र की हत्या

गला धारदार हथियार से कटा गया

कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गला धारदार हथियार से कटा गया था। घटना से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों में तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीण हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग पर कर रहे थे। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची एएसपी पूजा यादव के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।

करीब चार घंटे हंगामा चलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। पुलिस हत्या के पीछे किसी तांत्रिक, खुन्नस(रंजिश), कुकर्म के बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। फोरेंसिक टीम ने चोटों के नमूने लिए हैं। एसपी कैलाश सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर हर बिंदु पर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों की जांच की जाएगी। 

आपको बता दें कुछ दिन पहले ही चित्रकूट और इटावा जिले में अपहरण के बाद हत्या की वारदात सामने आई थी। पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...


जुड़वा भाइयों की हत्या से शोक में डूबी धर्मनगरी, प्रियांश और श्रेयांश की ये तस्वीर देख सब रो पड़े    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed