{"_id":"5c72b057bdec224bc54ab118","slug":"murder-of-boy-after-kidnapping-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में आंसुओं का सैलाब अभी थमा नहीं...इटावा में हुई दर्दनाक घटना, अपहरण के बाद छात्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में आंसुओं का सैलाब अभी थमा नहीं...इटावा में हुई दर्दनाक घटना, अपहरण के बाद छात्र की हत्या
Sun, 24 Feb 2019 08:25 PM IST
दुष्यंत शर्मा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 24 Feb 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
शव देखती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा जिले में शनिवार को अगवा किए गए छात्र की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार दोपहर को कोतवाली के नीलकंठ मंदिर के पीछे जंगल की खाई में मिला। हत्यारों घरवालों से दस लाख रुपये की डिमांड की थी। जिसकी सूचना घरवालों ने कोतवाली पुलिस को फोन पर दी थी।
कोतवाली के कबीरगंज निवासी धर्मेंद्र सोनी की सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। यहां पर धर्मेंद्र सोनी अपने 22 वर्षीय छोटे बेटे अर्पित सोनी के साथ बैठते थे। अर्पित लाला राम डिग्री कॉलेज में बीएसएसी फाइनल ईयर का छात्र था।
धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि शनिवार शाम को सात बजे अर्पित के मोबाइल पर एक फोन आया। उसके बाद अर्पित दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से चला गया। करीब रात साढ़े नौ बजे उनके मोबाइल पर एक अजनबी नंबर से फोन आया। युवक ने अर्पित को अगवा करने की बात कही और दस लाख रुपये की डिमांड की। फोन करने वाले ने धमकी भी दी कि पुलिस को सूचना दी तो अर्पित की हत्या कर दी जाएगी।

बॉल खोजने पहुंचे बच्चों को मिली थी लाश
हड़बड़ाहट में धर्मेंद्र सोनी ने पहले घटना की जानकारी नाते-रिश्तेदार को दी और बाद में फोन से कोतवाली पुलिस को पूरा मामला बताया। पूरी रात घरवालों ने अर्पित की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद रविवार सुबह कोतवाली में तहरीर दी।
दोपहर में नीलकंठ मंदिर के पीछे जंगल की 20 फीट गहरी खाई में सिर कुचली लाश बरामद हुई। इसकी भनक लगते ही सीओ वैभव कृष्ण पांडेय, सिविल लाइन एसओ जेके शर्मा समेत एसएसआई लाल सिंह व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल पर जांच शुरू की।

गुमराह करने के लिए घरवालों को किया गया फोन
हाथ पर ऊं का बना होने से धर्मेंद्र ने शव की शिनाख्त बेटे अर्पित के रूप में की। सीओ सिटी वैभव कृष्ण पांडेय का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। वारदात में तीन से चार लोगों के शामिल होने की आशंका है। अपहरण और फिरौती का मामला नहीं है। संदिग्ध नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है।
बॉल खोजने पहुंचे बच्चों को मिली थी लाश
नीलकंठ मंदिर के पीछे बड़ा जंगल है। जहां पर कुछ हिस्से में खुला मैदान है। अर्पित के बड़े भाई जितेंद्र सोनी ने बताया कि रविवार दोपहर को बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। तभी अचानक गेंद 20 फीट गहरी खाई में चली गई। गेंद को खोजने पहुंचे बच्चों की नजर लाश पर पड़ते ही दहशत फैल गई। इसके बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने ही उन्हें लाश मिलने की सूचना दी थी।

हत्या के बाद बोरी में भरकर ले गए लाश
गुमराह करने के लिए घरवालों को किया गया फोन
सीओ वैभव कृष्ण पांडेय का कहना है कि फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने खून के नमूने लिए हैं। उनके अनुसार करीब 16 घंटे पहले शनिवार शाम साढ़े सात बजे के दरमियान हत्या हुई है। घरवालों ने करीब साढ़े नौ बजे फोन आने की बात कही है। ऐसा लग रहा है कि गुमराह करने के लिए हत्यारों ने घरवालों को फोन किया है।
घटनास्थल पर खून के धब्बों और लाश का आधा हिस्सा बोरी में होने से लग रहा था कि हत्या के बाद हत्यारों ने बोरी में भरकर लाश को ठिकाने लगाया है। करीब 100 मीटर की दूरी तक खून के धब्बे वारदात की गवाही दे रहे थे।
दोस्त सचिव व नितिन पर जतायी शंका
एसएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि मामले की पड़ताल में पुलिस को पता चला है कि अर्पित की एक युवक से गहरी दोस्ती थी। उसने अर्पित से पांच लाख रुपये उधार मांगे थे। इसकी जानकारी अर्पित ने परिवार के लोगों को दी थी। शनिवार शाम को अर्पित उसी दोस्त के साथ ही गया था। जांच यह भी बात सामने आ रही है कि जिस युवक का फोन आया व अर्पित के दोस्त का भाई है। दोनों की तलाश की जा रही है। उनके घरों में छापा मारा तो पता चला है कि वे बाहर गए हैं।