फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Municipality clerk injured by being shot

हरदोई: गोली लगने से नगर पालिका का लिपिक घायल, बहू के घर गया था, टोकने पर दो लोगों ने किया फायर

Sat, 28 Nov 2020 11:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Municipality clerk injured by being shot
लिपिक से घटना की जानकारी लेते सीओ विशाल यादव और कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में नगर पालिका में तैनात लिपिक शनिवार रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। लिपिक ने दो अज्ञात लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नगर पालिका में लिपिक राजेश सिंह (58) पत्नी के साथ नगरपालिका कार्यालय के निकट स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। उनका एक मकान राघोपुर मार्ग पर भी है। यहां उनकी बहू वंदना सिंह पत्नी स्वर्गीय उदय भान सिंह रहती हैं।
विज्ञापन


दोनों मकान करीब 800 मीटर दूर हैं। शनिवार रात राजेश ने बहू वंदना को फोन कर गेट खोले रखने को कहा और पुत्री निधि सिंह के साथ वहां पहुंच गया। राजेश का कहना है कि जब वह घर के अंदर गए तो इसी दौरान उन्होंने दो लोगों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोकने पर इन्हीं लोगों ने गोली चला दी। गोली राजेश सिंह के सीने को छूकर निकल गई। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। राजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed