फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Municipal employees protest against privatization of sanitation system, stage sit-in

Kanpur News: नगर निगम के कर्मचारी सफाई व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में लामबंद, दिया धरना

Tue, 20 Jan 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Municipal employees protest against privatization of sanitation system, stage sit-in
कानपुर। नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से निजी हाथों में सौंपने के लिए टेंडर जारी किए जाने के विरोध में सोमवार को नगर निगम मुख्यालय और जोनल कार्यालयों में कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर जुलूस निकाला और घंटों नारेबाजी करते हुए टेंडर निरस्त करने की मांग की। शाम को नगर आयुक्त ने वार्ता में एक हफ्ते का समय मांगा जबकि संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 27 जनवरी से आंदोलन तेज करते हुए नगर निगम के सभी विभागों में बेमियादी हड़ताल की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर के छह जोन को तीन सेक्टरों में बांटा है जिनमें से पहले दो सेक्टरों के लिए सफाई व्यवस्था से संबंधित संयुक्त टेंडर जारी किए जा चुके हैं। इन टेंडरों में सड़कों की झाड़ू, नालियों की सफाई, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और कूड़ा निस्तारण तक की जिम्मेदारी शामिल है। तीसरे सेक्टर के लिए भी जल्द ही टेंडर जारी करने की तैयारी है। इस पर नगर निगम और जलकल विभाग के कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त संघर्ष मोर्चा बनाकर आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को मुख्यालय और जोनल कार्यालयों में कामकाज ठप कर करीब दो हजार से अधिक कर्मचारियों ने आमसभा की। उन्होंने कहा कि जब तक सफाई व्यवस्था के निजीकरण के टेंडर निरस्त नहीं किए जाएंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त से वार्ता विफल, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित आमसभा में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम सफाई कार्य सहित सभी कार्य एक ही कंपनी को सौंपने की तैयारी कर रहा है जो उनके हितों के खिलाफ है। कर्मचारियों ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को मौके पर बुलाकर टेंडर निरस्त करने की मांग की। कर्मचारियों की भारी संख्या को देखते हुए नगर आयुक्त ने एक प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया जो विफल रही। नगर आयुक्त ने मांग पर एक सप्ताह का समय मांगा जबकि कर्मचारी नेता तत्काल समाधान चाहते थे। संघर्ष समिति के संचालक रमाकांत मिश्रा और मुन्ना हजारिया ने बताया कि यदि 26 जनवरी तक टेंडर निरस्त नहीं हुए तो 27 जनवरी को आमसभा होगी और बेमियादी आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। हड़ताल की स्थिति में पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। साथ ही मार्ग प्रकाश और अभियंत्रण सहित अन्य विभागों में भी कार्य ठप रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
भीड़ की वजह से मुख्यालय के बाहर दिनभर बाधित रहा यातायात
आमसभा में आए कर्मचारियों की भीड़ की वजह से नगर निगम मुख्यालय में पोर्टिको से लेकर गेट तक भीड़ के साथ ही तमाम कर्मचारी बाहर सड़क पर भी मौजूद रहे। उनके वाहन भी सड़क के दोनों तरफ खड़े रहे। इस वजह से वहां दोपहर से शाम तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed