{"_id":"643a683b5aa7d8c7000c0295","slug":"municipal-elections-challenges-for-parties-to-stop-fighting-after-ticket-announcement-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: टिकट घोषणा के बाद अंतर्कलह रोकना पार्टियों के लिए चुनौती, BJP-SP में उम्मीदवारों की लंबी फेहरिस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: टिकट घोषणा के बाद अंतर्कलह रोकना पार्टियों के लिए चुनौती, BJP-SP में उम्मीदवारों की लंबी फेहरिस्त
Sat, 15 Apr 2023 02:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:32 PM IST
सार
निकाय चुनाव की घोषणा के बाद दावेदारों की सक्रियता बढ़ी है। वैसे तो जिले में दो नगर पालिका परिषद एवं आठ नगर पंचायत में चुनाव होना है पर दिलचस्प मुकाबला नगर पालिका परिषद बिंदकी में देखने को मिल रहा है। टिकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी एवं समाजवादी पार्टी में कवायद तेज है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले की दस नगर निकायों में भाजपा को सबसे पहले उम्मीदवारों में एक प्रत्याशी के चयन को लेकर एकराय बनाने की चुनौती है। इसके बाद चुनाव जीत की रणनीति बनेगी। ऐसे में दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायत अध्यक्षों के टिकट बंटवारे पर ही भाजपा में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।
निकाय चुनाव की घोषणा के बाद दावेदारों की सक्रियता बढ़ी है। वैसे तो जिले में दो नगर पालिका परिषद एवं आठ नगर पंचायत में चुनाव होना है पर दिलचस्प मुकाबला नगर पालिका परिषद बिंदकी में देखने को मिल रहा है। टिकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी एवं समाजवादी पार्टी में कवायद तेज है। वहीं, कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी ने अपने पत्ते बंद कर रखे हैं। टिकट बंटवारे को लेकर सबसे ज्यादा लड़ाई भाजपा में दिख रही है। यहां दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। संघ और भाजपा में अपना पूरा जीवन खपाने वालों ने भी अपनी दावेदारी ठोंकी है।
नए-नवेले नेता भी अपनी उम्मीदवारी के लिए लाइन में खड़े हैं। इससे एक बात स्पष्ट है कि टिकट की घोषणा होते ही भाजपा में पर्दे के पीछे और चुनाव के दौरान घमासान दिखाई दे सकता है। ऐसी ही रोचक स्थिति फतेहपुर सदर सीट में है। भाजपा के दिग्गज टिकट के लिए प्रदेश के नेताओं के चक्कर काट रहे हैं। यहां पर अंतर्कलह कई बार खुलकर सामने आ चुकी है। टिकट को लेकर फैसला एक-दो दिन में हो जाएगा। ऐसे में राजनीतिक दलों खासकर भाजपा के सामने बगावत, भितरघात से निपटने की बड़ी चुनौती होगी। जिले में अन्य राजनीतिक दल भी दमखम से निकाय चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि भाजपा के उम्मीदवार अंदर ही अंदर मन बनाए हैं कि टिकट नहीं मिला, तो निर्दलीय ही ताल ठोंक देंगे। फतेहपुर जिले में 10 अध्यक्षों और 174 सभासदों का चुनाव 3 लाख 90 हजार 761 मतदाता आगामी चार मई को करेंगे।