फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Municipal Corporation's official website resumes after 23 days.

Kanpur News: नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट 23 दिन बाद फिर शुरू

Sun, 21 Jun 2026 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's official website resumes after 23 days.
कानपुर। पिछले माह हैक की गई नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.kmc.up.nic.in शनिवार को 23 दिन बाद फिर से खोल दी गई। साइबर अटैक की वजह से वेबसाइट में दिक्कत आई थी। थर्ड पार्टी सिक्योरिटी ऑडिट पूरा होने के बाद वेबसाइट में डाटा फिर से अपलोड किया गया है। अब इसे सुरक्षित बताया जा रहा है।
विज्ञापन

28 मई को नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट में दिक्कत आई थी। इसकी जानकारी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) टीम को दी गई। टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि काफी डाटा गायब हो गया है। इसके बाद मेंटीनेंस मोड पर डालकर वेबसाइट को बंद कर दिया गया था। जांच के बाद वेबसाइट का का थर्ड पार्टी सिक्योरिटी ऑडिट नगर निगम ने नोएडा की कंपनी कल्किन इंटेलिजेंस प्राइवेट लिमिटेड से कराया। थर्ड पार्टी सिक्योरिटी ऑडिट पूरा होने के बाद डाटा फिर से अपलोड कर शनिवार से वेबसाइट फिर से चालू कर दी गई।
विज्ञापन


यह डाटा हुआ था प्रभावित
हैकिंग से नगर निगम की वेबसाइट से होने वाले महत्वपूर्ण ऑनलाइन डाटा पूरी तरह से प्रभावित हाे गया था। विकास कार्यों से जुड़े टेंडर, ऑनलाइन प्रस्ताव, कर भुगतान व अन्य डिजिटल सेवाएं बंद हो गई थीं। नगर निगम कर्मचारियों के वेतन और भत्तों से संबंधित ऑनलाइन डेटा और सेवाएं भी प्रभावित हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



थर्ड पार्टी सिक्योरिटी ऑडिट पूरा होने के बाद वेबसाइट पुन: चालू हो गई है। पूरा डाटा भी अपलोड कर दिया गया है और अब सभी कार्य नियमानुसार शुरू हो गए हैं। -अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed