फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Municipal corporation's cleaning work flowed on the road, Sisamau drain overflowed, VIP road submerged

Kanpur News: नगर निगम की सफाई सड़क पर बही, सीसामऊ नाला उफनाया, वीआईपी रोड जलमग्न

Mon, 30 Jun 2025 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation's cleaning work flowed on the road, Sisamau drain overflowed, VIP road submerged
जलभराव से निकलते लोग। - फोटो : संवाद
कानपुर। बारिश में नगर निगम की सफाई सड़क पर बह निकली। सीसामऊ नाला उफनाने के साथ ही वीआईपी रोड जलमग्न हो गया। खलासी लाइन, ग्वालटोली में घरों में पानी घुस गया। जीटी रोड में जलभराव और गड्ढों की वजह से जाम लगा। जूही खलवा पुल पर भी एक घंटे वाहनों का आवागमन ठप रहा। कौशलपुरी, शास्त्रीनगर, काकादेव, पांडुनगर सहित कई मोहल्लों में पानी भर गया। ग्रीनपार्क रोड पर पेड़ गिरा।
विज्ञापन


दोपहर में झमाझम वर्षा के बाद रात तक रुक-रुक कर बारिश होती है। इस दाैरान करीब 50.74 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई। इस दाैरान कौशलपुरी, कबाड़ी मार्केट, शास्त्रीनगर, काकादेव, सर्वोदयनगर, फजलगंज, गड़रियनपुरवा, अशोकनगर, परमट, 80 फीट रोड, जेके मंदिर रोड, जीटी रोड में अफीमकोठी चौराहे के पास स्थित डाकघर के बाहर तक सड़कों पर पानी भर गया। इसी रोड पर तेजाब मिल कालोनी मोड़ से धर्मकाटा तक, आचार्यनगर मोड़, कोकाकोला चौराहे के पास जलभराव रहा।
विज्ञापन


नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने खुद जायजा लेने के साथ ही अपर नगर आयुक्त प्रथम मोहम्मद आवेश, मुख्य अभियंता एसएफए जैदी सहित सभी जोनल अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र में जलभराव स्थलों का जायजा लेने और पानी निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
बरसात के दौरान भैरोघाट चौराहा स्थित सीसामऊ नाले के टैपिंग प्वाइंट पर पहुंचकर गेट खुलवाए। इससे आधा घंटे बाद ही वहां भरा पानी निकल गया था। बारिश के दौरान जूही खलवा पुल की बैरिकेडिंग बंद करा दी गई थी। एक घंटे बाद पानी निकलते ही वहां यातायात सामान्य हो गया था। - एसएफए जैदी, मुख्य अभियंता, नगर निगम


निरंतर वर्षा के बावजूद शहर में ज्यादा पानी नहीं भरा, जहां भरा भी तो एक से दो घंटे में निकल गया। यातायात बाधित नहीं हुआ। नगर निगम टीम ने जलजमाव की समस्या दूर की। - डॉ. चंद्रशेखर, पीआरओ, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed