फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Municipal corporation worker dies of fever in Kanpur, 65 new dengue positives found

Dengue in Kanpur: नगर निगम कर्मी की बुखार से मौत, 65 नए डेंगू पॉजिटिव मिले, बिल्हौर एसडीएम भी संक्रमित

Sat, 19 Nov 2022 09:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Nov 2022 09:13 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में डेंगू का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को 65 और डेंगू के मरीज मिले हैं। इनमें से 23 मरीज भर्ती किए गए हैं। वहीं, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की जांच में बिल्हौर एसडीएम को भी डेंगू होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Municipal corporation worker dies of fever in Kanpur, 65 new dengue positives found
डेंगू बुखार के मामले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में नगर निगम कर्मचारी की इलाज के दौरान शुक्रवार बुखार से मौत हो गई। डेंगू की आशंका जताई गई है। वहीं, शहर में 65 और डेंगू संक्रमित मिले हैं। हैलट इमरजेंसी, बाल रोग चिकित्सालय में डेंगू जैसे लक्षणों वाले 23 मरीज भर्ती किए गए।

विज्ञापन

वहीं, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जांच में बिल्हौर एसडीएम रश्मि लांबा को भी डेंगू होने की पुष्टि हुई है। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डेंगू जैसे लक्षणों वाले 202 मरीजों के नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 29 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इस प्रकार इस लैब की जांच में 14.36 प्रतिशत पॉजिटिव रेट रहा। इसी प्रकार उर्सला की लैब में बुखार के 185 मरीजों की जांच हुई, जिनमें से 36 मरीजों को डेंगू होने का पता चला। कांशीराम डेडीकेटेड हॉस्पिटल में 17 नवंबर को भर्ती कराए गए डेंगू जैसे लक्षणों वाले मरीज की शुक्रवार को जांच हुई, उसे भी डेंगू होने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंधना निवासी नगर निगम के ट्रैक्टर चालक अमित (40) की क्षेत्र के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी ड्यूटी शहर में वायु प्रदूषण कम करने के लिए ट्रैक्टर-टैंकर से सड़कों पर पानी का छिड़काव करने में लगी थी। नगर निगम के उद्यान अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि अमित को बुखार आ रहा था।

हालत बिगड़ते देख परिजनों ने उसे क्षेत्र के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएमओ के अनुसार, जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें से 33 नगर के और 32 अन्य जिलों के हैं। नगर में सक्रिय मरीज 157 हैं। जिन क्षेत्रों में मरीज मिले, वहां एंटी लार्वा छिड़काव के साथ ही फॉगिंग कराई गई।

9335301096 पर दें बुखार के मरीजों की सूचना
सीएमओ के अनुसार, डेंगू के मरीजों के मद्देनजर उर्सला अस्पताल के कंट्रोल रूम की सक्रियता बढ़ाई गई है। नगर जिले में कहीं भी बुखार, डेंगू, मलेरिया के मरीज मिलें तो कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9335301096 पर सूचना दी जा सकती है। इस कंट्रोल रूम में जिन मोहल्लों, गांवों से मरीजों की सूचना आ रही है, वहां टीमें भेजकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed