फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Municipal Corporation started 55 dog feeding centers for stray dogs

Kanpur News: आवारा कुत्तों के लिए नगर निगम ने शुरू किए 55 डॉग फीडिंग सेंटर

Fri, 19 Sep 2025 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation started 55 dog feeding centers for stray dogs
डाॅग फीडिंग सेंटर। - फोटो : संस्था
कानपुर। नगर निगम ने आवारा कुत्तों (निराश्रित श्वानों) के लिए गुरुवार को 55 डॉग फीडिंग सेंटरों का संचालन शुरू किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने निरीक्षण कर इन सेंटरों आसपास के सभी कुत्तों के वैक्सीनेशन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सुधीर कुमार के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग ने पहल की है। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद नगर निगम विभिन्न क्षेत्रों में फीडिंग सेंटर शुरू किए हैं। अफसरों का कहना है कि आवारा कुत्तों को अब सिर्फ इन निर्धारित स्थलों पर ही भोजन कराया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि फीडिंग सेंटरों की स्थापना से न केवल श्वानों को सुरक्षित ढंग से भोजन मिलेगा बल्कि नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन ने कहा कि सभी के सहयोग से ही अभियान सुनिश्चित हो सकता है। निराश्रित श्वानों की देखभाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों, एनजीओ और पशुप्रेमियों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed