फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Municipal Corporation House, First auditorium to be built in South, construction of solar park in Jajmau

Good News: दक्षिण क्षेत्र में बनेगा पहला सभागार, जाजमऊ में सोलर पार्क का निर्माण, ये प्रस्ताव भी हुए पारित

Tue, 20 Feb 2024 03:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Feb 2024 03:02 PM IST
सार

Kanpur News: नगर निगम सदन की बैठक में महानगर के विकास को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए। पालिका स्टेडियम को फ्लड लाइट लगाकर विश्वस्तरीय बनाने का प्रस्ताव भी स्वीकृत हुआ है। परेड में सब्जी-फल मंडी, नगर निगम के धन से महिला मार्केट बनवाने का प्रस्ताव भी पास हुआ है।
 

विज्ञापन
Municipal Corporation House, First auditorium to be built in South, construction of solar park in Jajmau
नगर निगम सदन की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के दक्षिण क्षेत्र में पहला सभागार बनाने का प्रस्ताव सोमवार को नगर निगम सदन की बैठक में पास हो गया। यह सभागार बाबूपुरवा थाने के बगल में स्थित बीएन भल्ला अस्पताल में बनेगा। इस सभागार का इस्तेमाल लाजपत भवन की तरह बैठकों या अन्य कार्यक्रमों के लिए हो सकेगा। इसी तरह शहर का पहला सोलर पार्क जाजमऊ में बनाया जाएगा। नगर निगम यहां संयंत्र लगाकर बिजली उत्पादन करेगा।

विज्ञापन

इसके अलावा पालिका स्टेडियम में फ्लड लाइटें लगाने के साथ ही इसे विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने, परेड में सब्जी-फल मंडी, नगर निगम के धन से महिला मार्केट बनाने का फैसला हुआ है। वहीं पार्षदों ने स्ट्रीट लाइटों के लिए अफसरों को घेरने, हंगामा करने की कोशिश तो महापौर ने दो करोड़ रुपये से नई स्ट्रीट लाइटों और पुरानी लाइटों की मरम्मत एक हफ्ते में शुरू कराने का आश्वासन दिया। सेनानियों को गृहकर में छूट देने का भी फैसला हुआ।
विज्ञापन

सदन की स्थगित बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे शुरू होनी थी, पर कोरम पूरा न होने की वजह से बैठक आधा घंटे विलंब से शुरू हुई। सबसे पहले अपर नगर आयुक्त प्रथम आवेश ने पिछले बैठक में हुए 24 फैसलों पर हुई कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बताया कि 24 में 13 फैसलों पर ही संबंधित जवाब आए हैं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने पर सरकार को धन्यवाद देने के लिए प्रस्ताव रखा गया, जिसे स्वीकृति मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

1253 एकड़ में नगर निगम स्थापित करेगा सोलर पार्क
नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने विकास कार्यों से संबंधित चार प्रस्ताव रखे। जाजमऊ में नगर निगम के स्वामित्व वाली 1253 एकड़ सीवेज फार्म की जमीन पर सोलर पार्क की स्थापना का प्रस्ताव रखा। यह पार्क नगर निगम स्थापित करेगा। इससे जाजमऊ स्थित 36 एमएलडी सीईटीपी प्लांट को चलाने में बिजली का खर्च बचेगा। इसी तरह पालिका स्टेडियम में फ्लड लाइट लगवाते हुए इसे विश्वस्तरीय बनाने, स्वरूपनगर घंटाघर में महिला मार्केट व कामर्शियल कांप्लेक्स निर्माण के लिए 100 करोड़ के एस्टीमेट की सैद्धांतिक सहमति प्रदान करते हुए नगर विकास विभाग को स्वीकृति के लिए भेजने, परेड मैदान में मल्टीलेवल पार्किंग के बगल में खाली जमीन पर मंडी बनाने के प्रस्ताव रखे। सदन ने चारों प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत किए।

हर वार्ड में लगेंगी 14-14 नई स्ट्रीट लाइट
इसके बाद भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने बाबूपुरवा में बंद पड़े बीएन भल्ला अस्पताल सभागार बनाने का प्रस्ताव रखा। बताया कि दक्षिणी क्षेत्र में कोई सभागार नहीं है। पार्षदों ने मेज थपथपाकर इस प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी। उन्होंने हर वार्ड में 15-15 नई स्ट्रीट लाइटों, पुरानी लाइटों की मरम्मत और ईईएसएल कंपनी पर कार्रवाई का प्रस्ताव रखा। सपा पार्षद दल के नेता अभिषेक गुप्ता मोनू ने चोक, स्टार्टर न होने की वजह से खराब एलईडी लाइटों की मरम्मत न होने का मुद्दा उठाया।

प्रत्येक वार्ड में 14-14 नई स्ट्रीट लाइटें लगेंगी
भाजपा पार्षद राजकिशोर यादव ने पार्षद कोटे से एलईडी लाइटें खरीदने की अनुमति मांगी। इस पर महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि दो करोड़ की एलईडी लाइटें आनी हैं। प्रत्येक वार्ड में 14-14 नई स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। पुरानी लाइटों की भी उपकरण मंगाकर मरम्मत कराई जाएगी। नगर आयुक्त ने दिक्कतों को दूर करने के लिए मुख्य अभियंता (मार्ग प्रकाश) के पद से सेवानिवृत हुए आरके पाल को एक साल के लिए कंसल्टेंट बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकृत कर लिया गया।

भाजपा पार्षद महापौर से भिड़ा
सदन में भाजपा पार्षद हरि स्वरूप तिवारी ने विकास कार्य न होने पर नाराजगी जताई। महापौर ने चुप रहने को कहा, लेकिन वह बोलने के लिए अड़े रहे। स्वयं से भिड़ते देख महापौर ने उन्हें सदन से बाहर जाने को कहा। पार्षद जाने लगा तो भाजपा पार्षद दल के नेता ने उसे समझाकर बैठाया। पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने सदन से पूछा कि सामान्य निविदा में किसके दबाव में फाइलें स्वीकृत की गई हैं?

केडीए के पीछे की दुकानों से गृहकर वसूलने को कहा
इसकी जांच कराने पर जोर दिया। धीरू त्रिपाठी ने अधिशासी अभियंताओं को वार्डों में छोटे-छोटे कार्यों के लिए 10-10 हजार तक के कार्य बिना टेंडर के कराने की अनुमति देने पर जोर दिया। सेवानिवृत, स्थानांतरित होने वाले सफाई कर्मियों के स्थान पर दूसरे सफाई कर्मियों को तैनात करने की मांग की। पवन गुप्ता ने केडीए के पीछे की दुकानों से गृहकर वसूलने को कहा।

नोडल अधिकारी सुनेंगे पार्षदों की शिकायतें
वरिष्ठ पार्षद हाजी सुहैल ने पार्षदों की शिकायतों पर ध्यान न देने की शिकायत की। कहा कि कुछ अधिकारी सीयूजी नंबर भी बंद रखते हैं। इस पर नगर आयुक्त शिवशरणप्पा ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। अपर नगर आयुक्त को पार्षदों की शिकायत सुनने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया।

मंदिर, हिंदू ट्रस्ट की जमीनों फर्जी दाखिल खारिज की जांच की मांग
रायपुरवा के पार्षद आकर्ष बाजपेई ने बताया कि नगर निगम के पंचशाला में खेल कर मंदिर और हिंदू ट्रस्ट की जमीनों का फर्जी तरीके से दाखिल खारिज किया जा रहा है। इसकी जांच और कार्रवाई की मांग की। इस पर संपत्ति विभाग के प्रभारी अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने शिकायतें आने पर जांच कराने की बात कही।

विरोध के चलते नहीं रखा गया बजट
नगर निगम के अधिकारियों ने सदन में चालू वित्तीय वर्ष का पुनरीक्षित बजट और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आगामी वित्तीय वर्ष का मूल बजट रखने की कोशिश की। पार्षद सौरभ देव ने सदन में कहा कि बजट नियमानुसार पास होगा। अधिकारियों ने बजट रखने की सूचना बैठक से 72 घंटे पहले नहीं दी। अन्य पार्षदों ने भी विरोध किया। इस पर बजट प्रस्ताव अगली बैठक के लिए टल गया।

65 मिनट में बैठक पूरी, पार्षद नहीं उठा पाए समस्याएं
बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई। मुख्य प्रस्ताव स्वीकृत होते ही 65 मिनट में महापौर ने कार्यवाही संपन्न करने की घोषणा कर दी। हालांकि किसी भी पार्षद ने न तो विरोध जताया और न ही समस्याएं रखने का मौका देने पर जोर दिया। कुछ पार्षद दबी जुबान में चर्चा करते रहे कि पहले से तय पटकथा के अनुसार बैठक जल्दी खत्म कर दी गई।

पहली बार सदन में एक साथ बैठे चार अपर नगर आयुक्त
सदन में पहली बार एक साथ चार अपर नगर आयुक्त सदन पटल पर बैठे। अपर नगर आयुक्त (प्रथम) मोहम्मद आवेश खान, अपर नगर आयुक्त (द्वितीय) जगदीश यादव, अपर नगर आयुक्त (तृतीय) अमित कुमार भारतीय, अपर नगर आयुक्त (चतुर्थ) अवनींद्र कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed