{"_id":"69d814ca2921bef4d902f1c2","slug":"municipal-commissioner-directs-promptly-remove-fallen-trees-across-the-city-kanpur-news-c-362-1-ka11006-145190-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नगर आयुक्त बोले शहर भर में गिरे पेड़ों को जल्द हटवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नगर आयुक्त बोले शहर भर में गिरे पेड़ों को जल्द हटवाएं
विज्ञापन
कानपुर। शास्त्रीनगर स्थित हेमू कालाणी पार्क के दोनों फव्वारे और भगवान झूलेलाल मंदिर की क्षतिग्रस्त छतरी जल्द ठीक की जाएगी। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने गुरुवार को निरीक्षण के दौरान इसके निर्देश दिए। पार्क के अंदर दाई व बाई ओर के पाथवे सुधारने को भी कहा। उन्होंने हेमू कालाणी पार्क से जुड़ी समिति की पत्रावली भी प्रस्तुत करने के लिए कहा।
नगर आयुक्त ने शहर के कई इलाकों का निरीक्षण कर गिरे पेड़ों को काटने और हटाने के निर्देश दिए। जेके मंदिर से मरियमपुर चौराहे तक, चैन फैक्ट्री चौराहे और अन्य क्षेत्रों में पेड़ हटवाने के लिए दो अतिरिक्त टीमे लगाने के लिए कहा।
जेके मंदिर के पास से कूड़े का ढेर भी हटाने के लिए कहा। वार्ड-69 सरोजनी नगर में क्षेत्रीय पार्षद अरविंद यादव ने कहा कि चैन फैक्टरी से लेकर कृपाधाम मंदिर, सिंधी कॉलोनी चौराहे तक फुटपाथ पर अतिक्रमण है। यही स्थिति शास्त्रीनगर के आसपास भी है। इस पर नगर आयुक्त ने कब्जे हटाने के लिए कहा। मौके पर उद्यान विभाग और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।