फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mumbai flight delayed by an hour, Hyderabad flight cancelled

Kanpur News: मुंबई की फ्लाइट एक घंटा लेट, हैदराबाद की रद्द

Sat, 13 Dec 2025 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Mumbai flight delayed by an hour, Hyderabad flight cancelled
कानपुर। इंडिगो में तकनीकी समस्या के चलते एक सप्ताह से लगातार कई फ्लाइट रद्द और कई देरी से चल रही हैं। शुक्रवार को दिल्ली और बंगलूरू की फ्लाइट समय से आई। मुंबई की फ्लाइट एक घंटा लेट रही। हैदराबाद की फ्लाइट रद्द रही।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुंबई की फ्लाइट अपने तय समय से एक घंटा देर 3:55 बजे कानपुर आई। 4:22 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। मुंबई से 123 यात्री आए। 160 यात्री कानपुर से मुंबई गए। शुक्रवार को हैदराबाद की फ्लाइट रद्द रही। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि शनिवार को तीनों फ्लाइट अपने समय से आएंगी और जाएंगी। कोई भी फ्लाइट रद्द नहीं रहेगी।
विज्ञापन



रावतपुर के खान मोहम्मद ने बताया कि दिल्ली में बहन रहती है। बहन से मिलने गए थे। लग रहा था कि फ्लाइट नहीं मिलेगी, लेकिन एयरपोर्ट पर आकर समय से फ्लाइट मिल गई।रोजा रहमान ने बताया कि बेटा कुवैत से वापस आ रहा था। इंडिगो में तकनीकी खराबी के चलते टिकट मिल नहीं रहा था। शुक्रवार को टिकट मिलने पर वह कानपुर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed