{"_id":"570567bf4f1c1ba16ac813ef","slug":"multistory-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए! ऐसी होगी परेड की मल्टीस्टोरी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए! ऐसी होगी परेड की मल्टीस्टोरी पार्किंग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
परेड चौराहे पर हल होगी पार्किंग की समस्या।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर। केडीए की कंसल्टेंट कंपनी ने बुधवार को परेड में बनने वाली मल्टीस्टोरी कम कामर्शियल कांप्लेक्स का नया मॉडल बनाकर केडीए को सौंप दिया। अफसरों ने इसके स्वीकृत होने और इसी आधार पर निर्माण होने के संकेत दिए हैं। 7 अप्रैल को केडीए उपाध्यक्ष के सामने इसे प्रस्तुत किया जाएगा।
केडीए परेड में मुर्गा मार्केट हटाकर खाली कराई गई जमीन पर मल्टीस्टोरी पार्किंग कम कामर्शियल कांप्लेक्स बनाने की तैयारियां कर रहा है। निर्माण की अनुमानित लागत 39 करोड़ रुपये है। इस मल्टीस्टोरी पार्किंग कम कामर्शियल कांप्लेक्स का मॉडल नवीन मार्केट के सुंदरीकरण का खाका खींचने वाली कंसल्टेंट कंपनी आरको होम्स से तैयार कराया जा रहा है। इस कंपनी ने पिछले हफ्ते मॉडल तैयार कर केडीए को सौंपा था, पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष जयश्री भोज ने इसे देखते ही रिजेक्ट कर दिया था। सफेद रंग के मॉडल में दो बेसमेंट एवं छह मंजिला वाहन पार्किंग रहेगी, जिसमें एक साथ 403 कारें खड़ी हो सकेंगी। इसके साथ ही कामर्शियल कांप्लेक्स भी बन रहा है, जिसमें 152 दुकानें रहेंगी। ये विभिन्न श्रेणियों की रहेंगी।