फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Multi-specialty hospital claims no doctor is present at the site

Kanpur News: मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का दावा, माैके पर डाॅक्टर भी नहीं

Wed, 11 Feb 2026 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Multi-specialty hospital claims no doctor is present at the site
कानपुर। शहर के कई इलाकों में मल्टी स्पेशियलिटी और ट्रॉमा सेंटर के नाम पर संचालित हो रहे अस्पताल मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। चकेरी, रामादेवी, नौबस्ता और कल्याणपुर न्यू शिवली रोड जैसे क्षेत्रों में ऐसे कई अस्पतालों में सुविधाओं के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन हकीकत बेहद चिंताजनक है। इन अस्पतालों में आपातकालीन स्थिति में मरीजों को भर्ती तो कर लिया जाता है लेकिन मौके पर ड्यूटी डॉक्टर तक नहीं रहता। विशेषज्ञों की टीम के बजाय कहीं एक नर्स और एक वार्ड बॉय तो कहीं दो नर्सें, एक वार्ड बॉय और एक आया ही नजर आती हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को चकेरी और न्यू शिवली रोड स्थित ट्रॉमा सेंटर व मल्टी स्पेशियलिटी सेंटरों में पड़ताल की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। दो से तीन कमरों में खुले इन अस्पतालों में हड्डी रोग विशेषज्ञ तक नहीं मिला। ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञों की टीम, न्यूरोसर्जन, आर्थोपेडिक सर्जन या प्लास्टिक सर्जन का अभाव रहा। जांच के नाम पर केवल एक्सरे मशीन ही मिली। अस्पताल स्टाफ से डॉक्टरों की उपलब्धता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने फोन करके बुलाने का आश्वासन दिया। एचडीयू और आईसीयू के नाम पर कबूतरखाने जैसे छोटे कमरों में इलाज किया जा रहा है। अस्पतालों में न तो फायर सेफ्टी सिस्टम हैं और न ही स्टरलाइज करने के उपकरण। मरीजों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद डॉक्टर नजर नहीं आते।
विज्ञापन

कानपुर। कल्याणपुर स्थित गणेश हॉस्पिटल में कानपुर देहात के शिवली के ग्राम हरदिया नाल निवासी 34 वर्षीय मुलायम सिंह यादव की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। परिजनों ने अस्पताल को सील कराने और मुआवजा दिलाने की मांग की थी। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। एसीएमओ डॉ. रमित ने बताया कि तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जांच कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध रूप से संचालित अपंजीकृत चिकित्सक-झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई के लिए सभी चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया है। इसके अलावा नगरीय क्षेत्रों में जांच कर कार्रवाई के लिए एसीएमओ डॉ. कैलाश चंद्र को अधिकृत किया गया। - डॉ. हरिदत्त नेमी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed