फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Multi-level parking of road freight gift soon

माल रोड की मल्टीलेवल पार्किंग का तोहफा जल्द

Sun, 07 Aug 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Sun, 07 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Multi-level parking of road freight gift soon
माल रोड की मल्टीलेवल पार्किग का निरीक्षण करते कमिश्नर। - फोटो : amarujala
कानपुर। माल रोड, पनचक्की चौराहे पर निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग के दो तलों की शुरुआत इसी माह होगी। शनिवार को निरीक्षण के लिए आए कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारूद्दीन ने यह निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग के बाहर पेड़ लगाने और अभी से विद्युत कनेक्शन लेने की प्रक्रिया भी शुरू करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के सभी 75 चौराहों के चारों ओर 200 मीटर की दूरी तक की डिजाइन तीन दिनों में तैयार करने और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही विकास नगर में निर्माणाधीन सिग्नेचर सिटी के हाउसिंग प्रोजेक्ट की स्कीम को 10 अगस्त तक लांच करने को कहा। यहां स्थित आरएम रोडवेज के कार्यालय को वस्त्र भवन में शिफ्ट कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कमिश्नर ने परेड मल्टीलेवल पार्किंग, नवीन मार्केट के सुंदरीकरण, फूलबाग पार्क, कैनाल पटरी मल्टीलेवल पार्किंग और आईटीएमएस का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड मल्टीलेवल पार्किंग के धीमे काम पर नाराजगी जताते हुए 200 की जगह 400 श्रमिक लगाने के निर्देश दिए। फूलबाग पार्क में लगे पत्थरों की घिसाई ठीक से कराने, सीढ़ियों में भी मार्बल लगाने और केडीए को मेंटीनेस करने के निर्देश दिए। इस दौरान केडीए सचिव केपी सिंह, चीफ इंजीनियर वीके गोयल, अधिशासी अभियंता मनोज मिश्रा, सीएटीपी आशीष शिवपुरी, समन्वयक नीरज श्रीवास्तव समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


झकरकटी समानांतर पुल निर्माण को मंजूरी
कानपुर (ब्यूरो)। झकरकटी समानांतर पुल निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी (एनएच खंड) के प्रस्ताव को केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। पीडब्ल्यूडी (एनएच खंड) के अधिशासी अभियंता वीके श्रीवास्तव ने बताया कि अगले सप्ताह पुल निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। नवंबर अंत तक निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

झकरकटी पुल के बराबर दो लेन का पुल बन रहा है। रेलवे ने अपने हिस्से का पुल बना लिया है। अब पीडब्ल्यूडी को बाकी हिस्से का निर्माण करना है। 800 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 108
करोड़ रुपये के बजट को
स्वीकृति मिल चुकी है। पुल का निर्माण इंजीनियरिंग एंड
प्रीक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड पर किया जाएगा।


शिवराजपुर में खुलेगा राजकीय आईटीआई
शहर के युवाओं के लिए खुशखबरी है। नया आईटीआई शिवराजपुर ब्लाक में दो एकड़ जमीन पर तैयार होगा। खास बात यह है कि हफ्ते भर में इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसकी जिम्मेदारी आवास विकास को दी गई है। अगले साल जुलाई तक बिल्डिंग का काम पूरा करने का लक्ष्य है। निर्माण कार्य की लागत छह करोड़ 30 लाख रुपये होगी। इसकी निगरानी राजकीय आईटीआई पांडुनगर के प्रिंसिपल ई.केएम सिंह संभालेंगे। यहां प्रशिक्षण व शिक्षण कार्य सत्र 2018 से शुरू हो जाएगा।

सितंबर में बन जाएगा चिड़ियाघर नाला
कानपुर (ब्यूरो)। चिड़ियाघर नाला निर्माण सितंबर में पूरा हो जाएगा। केडीए ने अब तक 200 मीटर नाले का निर्माण पूरा कर लिया है। अब करीब 500 मीटर काम बाकी है। केडीए अधिशासी अभियंता मनोज मिश्रा ने बताया कि चिड़ियाघर में नाले का गंदा पानी न जाए, इसके लिए एलाइनमेंट में बदलाव किया जा रहा है। अब तक गड़रियनपुरवा से आ रहे नाले के बहाव को बंद करा दिया गया है। नाले का बाकी हिस्सा बनने के बाद शारदानगर से आ रहा बहाव भी चिड़ियाघर में जाना बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed