{"_id":"69cc2d068b5b280d8606786d","slug":"multi-day-cricket-championship-kalavati-super-kings-victorious-on-the-strength-of-first-innings-lead-kanpur-news-c-362-1-ka11003-144552-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टी-डे क्रिकेट चैंपियनशिप : पहली पारी में मिली बढ़त से कलावती सुपर किंग्स विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टी-डे क्रिकेट चैंपियनशिप : पहली पारी में मिली बढ़त से कलावती सुपर किंग्स विजयी
विज्ञापन
किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर मैच खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। शहर में पहली बार आयोजित मल्टी-डे क्रिकेट चैंपियनशिप के तीसरे मुकाबले में मंगलवार को रोमांचक खेल के बाद कलावती सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की। मुकाबला औपचारिक रूप से ड्रॉ रहा लेकिन पहली पारी की बढ़त के आधार पर टीम को विजयी घोषित किया गया।
किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर चल रहे मैच में सोमवार को कलावती सुपर किंग्स ने नौ विकेट पर 307 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की। वहीं केएसपीएल की टीम 243 रन पर सिमट गई जिससे कलावती सुपर किंग्स को 62 रन की बढ़त मिली। मंगलवार को दूसरी पारी में कलावती सुपर किंग्स ने चार विकेट खोकर 115 रन बनाकर पारी घोषित की जिससे कुल बढ़त 177 रन तक पहुंच गई।
वहीं केएसपीएल की टीम सधी गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और नौ विकेट पर 128 रन ही बना पाई। केएसपीएल के गेंदबाज मीशम अब्बास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 62 रन देकर छह और दूसरी पारी में 58 रन देकर पांच विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मल्टी-डे फॉर्मेट के इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।