फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mulayam Singh Yadav SP leaders celebrated Netaji 85th birth anniversary Ram Gopal said we will always miss him

Mulayam Singh Yadav: सपाइयों ने मनाई ‘नेताजी’ की 85वीं जयंती, प्रो. रामगोपाल बोले- हमेशा उनकी कमी खलेगी

Fri, 22 Nov 2024 03:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Nov 2024 03:32 PM IST
सार

Etawah News: स्व. मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती पर प्रोफेसर रामगोपाल और आदित्य यादव ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि दुनिया में उनकी कमी हमेशा खलेगी।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav SP leaders celebrated Netaji 85th birth anniversary Ram Gopal said we will always miss him
नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती - फोटो : amar ujala

विस्तार

नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और सपा बदायूं से सांसद आदित्य यादव समेत सपा कार्यकर्ता सैफई मेला ग्राउंड में स्थित मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने नेता जी की इस दुनिया में कमी खलने की बात कही। उपचुनाव में गड़बड़ी को लेकर लेकर भी सवाल खड़े किए।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की आज 85 वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव बदायूं सांसद आदित्य यादव समेत तमाम सपा कार्यकर्ता सैफई स्थित नेता जी की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे। मुलायम सिंह यादव को पुष्प अर्पित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की आंखें नम दिखाई दी। नेताजी के द्वारा किए गए कार्य को सभी ने याद किया।
विज्ञापन

मीडिया से बात करते हुए सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि नेताजी की कमी हमेशा खेलेगी। उन्होंने गरीबों को और असहाय लोगों को समाज में मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया और उनके इतने बड़े काम हुए की जिसकी पूर्ति कोई नहीं कर सकता है। नेताजी को याद करते हुए प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि नेताजी कि महानता यही कही जाएगी कि जो लोग कभी संसद की दहलीज पर नहीं पहुंच सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब तबके के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया
नेताजी ने उन्हें संसद की दहलीज तक पहुंचाने का काम किया। वो गरीबों, किसानों, मजदूरों और मजलूमों के मसीहा कहे जाते हैं। नेताजी क्योंकि उन्होंने गरीबों तबके से जुड़े हुए लोगों, सब्जी बेचने वाले, कामगारों को संसद विधानसभा तो पहुंचाया है। इसके अलावा ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधि बनने का भी काम किया है। नेताजी ने हर वर्ग में अपनी पहुंच इसलिए बनाई क्योंकि नेता जी ने उन वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया।

इलेक्शन कमीशन को संज्ञान लेना चाहिए
आज यही लोग नेताजी को महान बता रहे हैं क्योंकि ऐसे लोग कभी संसद विधानसभा या समाज की मुख्य धारा में नहीं आ सकते थे नेताजी ने उनको एक बड़ा मुकाम दिया। नेता जी जैसा व्यक्तित्व कभी कभी इस दुनिया में आते ही। वहीं उन्होंने दो सीटें कुंदरकी और मीरापुर में दोबारा चुनाव होने की बात कहते हुए कहा कि वहां जो चुनाव हुआ है वह जनता ने नहीं पुलिस ने वोट डाला है। इलेक्शन कमीशन को स्वतः संज्ञान लेते हुए कुंदरकी और मीरपुर में देखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed