{"_id":"6343db6dce87305cad3e310f","slug":"mulayam-singh-yadav-death-mulayam-singh-yadav-body-will-be-brought-to-saifai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mulayam Singh Yadav Death: सैफई लाया गया नेताजी का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mulayam Singh Yadav Death: सैफई लाया गया नेताजी का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार
Mon, 10 Oct 2022 02:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Oct 2022 02:19 PM IST
सार
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बताया कि अंतिम दर्शन के लिए नेताजी का शव उनके सैफई आवास पर रखा जाएगा। मंगलवार को सैफई पंडाल में अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर मिलते ही उनका पैतृक गांव सैफई शोक में डूब गया। घर के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण और सपा समर्थक पहुंचने लगे हैं। नेताजी का पार्थिव शरीर शाम 5:23 बजे सैफई लाया गया। नेताजी को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सैफई पहुंचे।
विज्ञापन
शव पहुंचते ही नेताजी अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा नेताजी का नाम रहेगा के नारे गूंज उठे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर 3:00 बजे नेताजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए नेताजी का शव उनके सैफई आवास पर रखा जाएगा। मंगलवार को सैफई पंडाल में अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
बताते चलें कि मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह 8:16 पर अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन