फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mulayam Singh, Akhilesh Yadav paid tribute to Netaji, said Congress and SP will remain in alliance

Mulayam Singh Death Anniversary: अखिलेश यादव ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि, कहा- कांग्रेस और सपा का गठबंधन रहेगा

Thu, 10 Oct 2024 12:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 10 Oct 2024 12:41 PM IST
सार

Etawah News:  मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर सपा प्रमुख ने परिवार के साथ अंत्येष्टिस्थल पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही, उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर भी शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
Mulayam Singh, Akhilesh Yadav paid tribute to Netaji, said Congress and SP will remain in alliance
अंत्येष्टि स्थल पर पुष्प अर्पित करते अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार के साथ नेताजी के अंत्येष्टि स्थल पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस और सपा का गठबंधन बरकरार रहने का दावा किया।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। कहा कि टाटा समूह ने देश की आर्थिक स्थिति के लिए बहुत बड़ा समर्थन दिया है। उन्होंने हमेशा अशूलों के साथ कारोबार किया। उन्होंने अपने लाभ का पैसा आम लोगों को कल्याण किया है।
विज्ञापन

वहीं, नेता जी ने इसी धरती पर संघर्ष किया। इसीलिए वह धरतीपुत्र कहलाए। नेताजी ने देश को समाजवादी विचारधारा चलने का जो रास्ता दिखाया है, उसी पर हम समाजवादी चल रहे हैं। कहा कि समाजवादी मूल्यों से किस तरह लोगों के जीवन में बदलाव लाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन



परिवार के अन्य लोग भी रहे मौजूद
उन्हें कभी सम्मान नहीं मिला, उन्हें सम्मान दिलाने के लिए नेताजी ने पूरा जीवन दे दिया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव, सांसद आदित्य यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed