{"_id":"68aa2a528b0a4dac04022ec0","slug":"ms-jajmau-became-the-winner-in-inter-branch-archery-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-129662-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अंतर शाखा तीरंदाजी प्रतियोगिता में एमएस जाजमऊ बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अंतर शाखा तीरंदाजी प्रतियोगिता में एमएस जाजमऊ बना विजेता
विज्ञापन
अंतर शाखा तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
- फोटो : संगठन
कानपुर। सुपर इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को अंतर शाखा तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें एमएस जाजमऊ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमएस पीरोड ने द्वितीय स्थान और सुपर इंटरनेशनल स्कूल मुख्य शाखा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
व्यक्तिगत स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अल्तमश और इनाया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। एमएस पीरोड के खिलाड़ियों रहीम और आतिका ने सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब जीता। सुपर इंटरनेशनल मुख्य शाखा से अब्दुल और आयरा असद ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या निखत खान ने किया। इसमें कुल 60 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का संचालन सुमित्रा गुप्ता ने किया। इस मौके पर शमशेर आलम, सफिया खातून, तीरंदाजी कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार, अनुराग, दीपक, विद्यालय के खेल शिक्षक अमित कुमार आदि मौजूद रहे।