{"_id":"66044056e63401d0d4092bd7","slug":"mp-mla-court-summons-mukhtar-health-report-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एमपी-एमएलए कोर्ट ने तलब की मुख्तार की सेहत की रिपोर्ट, न्यायाधीश का पेशकार बताने वाला कर्मी पहुंचा कारागार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एमपी-एमएलए कोर्ट ने तलब की मुख्तार की सेहत की रिपोर्ट, न्यायाधीश का पेशकार बताने वाला कर्मी पहुंचा कारागार
Wed, 27 Mar 2024 09:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 Mar 2024 09:21 PM IST
सार
Banda News: बुधवार शाम खुद को न्यायाधीश का पेशकार बताने वाला कर्मी कारागार पहुंचा। जेल अधीक्षक से करीब 20 मिनट मिलकर दो दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
मंडल कारागार बांदा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया मुख्तार की सेहत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार की शाम मंडलीय कारागार पहुंचे व्यक्ति ने खुद एमपी-एमएलए कोर्ट की जज का पेशकार बताकर न सिर्फ जेल अधीक्षक से 20 मिनट तक मुलाकात की बल्कि दो दिनों के भीतर पूरी रिपोर्ट कोर्ट को देने का आदेश भी उन्हें दिखाया।
बता दें कि मंगलवार की सुबह अचानक माफिया की तबीयत बिगड़ने पर उसे मंडल कारागार से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। उसे पेट में दर्द और कब्ज की शिकायत थी। इसके बाद मंगलवार की देर शाम ही मुख्तार को वापस कारागार भेज दिया गया था। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे के आसपास कारागार में खुद को पेशकार बताने वाले मनोज द्विवेदी ने जेल अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें कोर्ट के आदेश से अवगत कराया। जिसमें पूछा गया कि कब से मुख्तार की तबीयत बिगड़ी, उसने उस दिन क्या क्या खाया था और अब उसकी सेहत कैसे है, आदि की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।