फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   MP Jai Prakash said that even if the seat becomes unreserved, he will contest on a BJP ticket

UP: नरेश अग्रवाल के बयान पर सांसद जय प्रकाश बोले- सीट अनारक्षित हुई तो भी भाजपा के टिकट पर लडूंगा

Sat, 27 Dec 2025 06:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Dec 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
MP Jai Prakash said that even if the seat becomes unreserved, he will contest on a BJP ticket
सांसद जय प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल के लोकसभा सीट अनारक्षित होने पर भाजपा से चुनाव लड़ने का बयान वायरल होते ही सांसद जय प्रकाश ने पलटवार किया है। बयान जारी कर सांसद जय प्रकाश ने कहा कि अगर सीट अनारक्षित भी होती है तो भी वह भाजपा से चुनाव लड़ेंगे। दावा किया कि उनके पिता सामान्य सीट से छह बार विधायक रहे और पत्नी अनारक्षित सीट से जिला पंचायत की अध्यक्ष दो बार रहीं।
विज्ञापन


सांसद जय प्रकाश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि आगामी परिसीमन के बाद अगर हरदोई लोकसभा सीट सामान्य हो जाती है तो भी वह यहां से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य होगा कि इस सीट से चुनाव लड़ें। कहा कि पिता जगन्नाथ प्रसाद लगातार छह बार लखीमपुर खीरी की एक विधानसभा सीट से विधायक रहे। कहा कि मेरी पत्नी ज्योती रावत उन्नाव की जिला पंचायत अध्यक्ष दो बार रहीं। दोनों बार सामान्य सीट पर ही उनका निर्वाचन हुआ। सांसद जय प्रकाश ने दावा किया कि परिसीमन और आरक्षण बदलने पर भी वह अपनी परंपरागत सीट से लड़ेंगे। दावा किया कि भाजपा के समर्पित, निष्ठावान और जुझारू कार्यकर्ताओं की बदौलत चुनाव जीतेंगे भी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed