फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MP, former cricket captain, actor also promoting Thug

Kanpur News: सांसद, पूर्व क्रिकेट कप्तान, अभिनेता भी कर रहे थे ठग का प्रचार

Tue, 09 Dec 2025 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
MP, former cricket captain, actor also promoting Thug
कानपुर। महाठग रविंद्रनाथ सोनी की ठग कंपनी का प्रचार-प्रसार करने में पूर्व क्रिकेट कप्तान, लोक सभा सदस्य, अभिनेता समेत कई चर्चित हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। इसका वीडियो कमिश्नरी पुलिस के हाथ लगा है। प्रमोशन कार्यक्रम में कुछ मीडिया हाउसों के भी शामिल होने का पता चला है। जल्द ही उनसे कार्यक्रम में शामिल होने के विषय में पूछताछ की जा सकती है। यह सारे साक्ष्य पुलिस को दुबई, शारजाह, ओमान, मलेशिया, फ्रांस समेत अन्य देशों के लोगों की ओर से दिए जा रहे हैं। अब तक महाठग के खिलाफ कई अहम दस्तावेज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में 42.29 लाख रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार हुए दिल्ली के मालवीयनगर निवासी रविंद्रनाथ सोनी की कारगुजारियां चौंकाने वाली हैं। उसके खिलाफ ठगी के रोजाना नए नए मामले सामने आ रहे हैं। उसने दुबई, शारजाह, यूएई, ओमान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, फ्रांस समेत अन्य देशों के लोगों को निवेश का झांसा देकर ठगा है। इसमें काफी संख्या में भारतीय मूल के लोग शामिल हैं। अब तक कोतवाली में तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं जबकि 250 से अधिक ने ईमेल से शिकायतें भेजी हैं।
विज्ञापन

पुलिस को आरोपी की 20 कंपनियों की जानकारी मिल गई है जिसमें रुपये, दिरहम, दीनार, डॉलर में रकम निवेश कराई गई है। पुलिस कमिश्नर के पास एक प्रमोशनल कार्यक्रम का वीडियो आया है जिसमें रविंद्रनाथ सोनी महंगी कारों से उतरता नजर आ रहा है। कुछ समय बाद वह स्टेज पर दिखाई देता है। उस कार्यक्रम में लोक सभा सांसद, पूर्व क्रिकेट कप्तान और अभिनेता भी शामिल हैं। कार्यक्रम में कई चर्चित हस्तियां बैठी हुई हैं।यह वीडियो वर्ष 2022 को एक बड़े होटल में हुए प्रमोशनल कार्यक्रम का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने वीडियो पर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। दुबई, शारजाह और ओमान की पुलिस व अन्य अधिकारियों से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
सोफे में डॉलर रखता नजर आया महाठग
पुलिस के पास रविंद्रनाथ सोनी का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने कार्यालय में सोफे के अंदर डॉलर छिपाता नजर आ रहा है। इसी तरह महाठग के कई और वीडियो और फोटो पुलिस को मिल रहे हैं। कुछ वीडियो रविंद्रनाथ और उसकी पूर्व की पत्नी के साथ के हैं।

---------------------
दुबई स्थित कार्यालय जाएगी पुलिस
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि रविंद्रनाथ सोनी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर की जांच शुरू हो गई है। पुलिसकर्मियों ने गवाहों के बयान लिए हैं जबकि कुछ को अलग-अलग तारीखों में बुलाया गया है। गवाहों ने उसके दुबई स्थित कार्यालय के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, इसको वहां की पुलिस ने सील कर दिया था। उनसे बातचीत कर वहां जाकर जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed