{"_id":"66b5123594ed431d2a0d8704","slug":"mp-demanded-construction-of-three-overbridges-etawa-news-c-216-1-etw1002-114672-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सांसद ने तीन ओवरब्रिज बनवाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सांसद ने तीन ओवरब्रिज बनवाने की मांग की
विज्ञापन
इटावा। सांसद जितेंद्र दोहरे ने गुरुवार को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र देकर संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर तीन ओवरब्रिज बनवाने की मांग की। साथ ही औरैया बॉर्डर पर पड़ने वाले अनंतराम टोल की वसूली बंद कराने का भी आग्रह किया।
गुरुवार को दिल्ली स्थित आवास पर मंत्री नितिन गडकरी से सांसद जितेंद्र दोहरे ने मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र से आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे निकला हुआ है। इस पर जसवंतनगर क्षेत्र में पड़ने वाले मलाजनी चौराहे, औरैया के अजीतमल स्थित पेंगुपुर गांव और चौबे महाविद्यालय के पास ओवरब्रिज न होने की वजह से यहां के लोग नेशनल हाईवे पार करके दूसरी तरफ जाते हैं। आए दिन हादसे रोकने के लिए तीनों स्थानों पर ओवरब्रिज बनवाए जाएं। साथ ही उन्हाेंने अनंतराम टोल प्लाजा पर टोल टैक्स माफ कराने की भी मांग की। कहा कि लंबे समय से इस टोल से वसूली की जा चुकी है। अब इस टोल से वसूली होना न्याय संगत नहीं है।