{"_id":"6ae6152f4c19a5a86f065d81","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-a-truck-he-was-set-to-get-married-on-november-20-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे ने छीनी परिवार की खुशियां: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, 20 नवंबर को होनी थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे ने छीनी परिवार की खुशियां: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, 20 नवंबर को होनी थी शादी
Sat, 31 Oct 2026 09:50 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 31 Oct 2026 09:50 PM IST
सार
Banda News: सड़क दुर्घटना में युवक की जान चली गई। 19 दिन बाद युवक की शादी थी। कार्ड बांटकर लौटते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बबेरू कस्बा निवासी सौरभ (25) पुत्र श्रीचंद्र की 20 नवंबर को शादी तय थी। शनिवार को वह अपने चचेरे भाई सचिन (24) के साथ शादी के कार्ड बांटने गया था। देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन