फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Motorcyclist dies after being hit by speeding truck; driver flees with the vehicle

बिल्हौर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक ट्रक समेत फरार

Sun, 04 Oct 2026 10:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 04 Oct 2026 10:43 PM IST
सार

दुर्घटना बिल्हौर में जीटी रोड पर कुटरा गांव के पास हुई। घटना के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। 

विज्ञापन
Motorcyclist dies after being hit by speeding truck; driver flees with the vehicle
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीटी रोड पर कुटरा गांव के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक समेत भाग गया। पुलिस ने घायल को बिल्हौर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक कानपुर में नौकरी करता था। ड्यूटी खत्म कर कन्नौज घर लौट रहा था। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा है। पुुलिस के अनुसार बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन


कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के पीरनपुरवा अमरौली गांव निवासी अंकित कुमार (30) पुत्र हरिपाल रविवार को बाइक से कानपुर से कन्नौज की ओर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे जीटी रोड पर कुटरा गांव के पास पहुंचते ही ओवरटेक करने के प्रयास में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार अंकित जीटी रोड पर काफी दूर तक घिसटता चला गया और लहूलुहान हो गया। सिर व छाती में गंभीर चोट आई। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने घायल को सीएचसी बिल्हौर में भर्ती कराया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों को जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


उधर, सीएचसी बिल्हौर पहुंची अंकित की मां ममता, गर्भवती पत्नी अर्चना और दो भाइयों सोनू व विशाल का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। पिता हरिपाल ने बताया कि पुत्र अंकित कानपुर में ड्यूटी करता था और बाइक से घर लौट रहा था। दुर्घटना की सूचना उन्हें बिल्हौर के नसिरापुर गांव निवासी रिश्तेदारों ने दी। अंकित का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पहले हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed