फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Motocyclist died after hitting a truck

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 03 May 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Motocyclist died after hitting a truck
बांदा। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। चालक ट्रक सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के बरेठी गांव निवासी विद्या सागर (40) सोमवार की रात गांव के कुशवाहा बिरादरी की बरात में शामिल होने के लिए बाइक से सहिंगा गांव जा रहा था। परसौडा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

भाई अवधेश ने बताया मृतक खेती-किसानी करता था। दो भाइयों में दूसरे नंबर का है। उसके तीन बेटे व दो बेटियां हैं। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप का कहना है कि घटना रात की है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed