फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother who went to meet her in jail asked for jewellery daughter said forget it what punishment will be bigger

Kanpur: जेल मिलने गई मां ने जेवर मांगे, बेटी बोली- भूल जाओ…उम्रकैद से बड़ी क्या सजा होगी, जानें पूरा मामला

Tue, 07 Jan 2025 11:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Jan 2025 11:41 AM IST
सार

Kanpur News: 28 फरवरी 2018 को जब वह जेल से छूटकर बाहर निकली, तो पता चला कि हत्या के एक मामले में बेटी जेल में बंद है। मिलने गईं और अपनी अमानत के बारे में पूछा, तो बेटी ने जेल से निकलकर वापस देने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Mother who went to meet her in jail asked for jewellery daughter said forget it what punishment will be bigger
जेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जूही थाने में सोमवार को एक रोचक मामला सामने आया। एक मामले में जेल जाने से पहले एक वृद्धा ने जेवरों को अपनी जिस बेटी को सौंपा था, उसे भी हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा हो गई। इस बीच साल भर बाद जेल से छूटकर आई मां ने मिलाई के दौरान अपनी अमानत वापस मांगी, तो बेटी ने देने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन

परेशान मां ने सोमवार को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जूही नयापुरवा निवासी वृद्धा सावित्री देवी पर एक आपराधिक मामला न्यायालय में चल रहा था। इसमें उन्हें 18 जनवरी 2017 को जेल भेज दिया गया। जेल जाने से दो दिन पहले उन्होंने अपने जेवर और गृहस्थी का सारा सामान बेटी मंजू के पास रखवा दिया।

विज्ञापन

जेल से निकलकर वापस देने का भरोसा दिया
28 फरवरी 2018 को जब वह जेल से छूटकर बाहर निकली तो पता चला कि हत्या के एक मामले में बेटी जेल में बंद है। मिलने गईं और अपनी अमानत के बारे में पूछा, तो बेटी ने जेल से निकलकर वापस देने का भरोसा दिया। हालांकि बाद में जब मंजू को उम्रकैद की सजा हो गई तो वह दुख जताने बेटी के पास जेल गईं।

विज्ञापन

उमक्रैद से बड़ी क्या ही सजा होगी
इस दौरान जेवर लौटाने के बारे में कहा तो उसने मना कर दिया। कहा कि उसके पास कोई जेवर नहीं है। जो दिया भी है उसे भूल जाओ। कहा कि वह जेवर वापस नहीं करेगी। उमक्रैद से बड़ी क्या ही सजा होगी। थाना प्रभारी जूही मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर वृद्धा की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed