{"_id":"599f00324f1c1bf7148b47d0","slug":"mother-thrown-two-children-into-the-well-then-commit-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां ने कुएं में फेंके अपने दो बच्चे, इसके आगे की कहानी सुन कानों पर नहीं होगा यकीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने कुएं में फेंके अपने दो बच्चे, इसके आगे की कहानी सुन कानों पर नहीं होगा यकीन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 25 Aug 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
इसी कुएं से दोनों बच्चों के शव निकाले गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जालौन जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एट थाना क्षेत्र के वर्ध गांव में गुरुवार शाम एक मां ने अपने ही दो कलेजे के टुकडों को कुएं में फेंककर मार डाला। इसके आगे की कहानी सुनकर आपको अपने कानों पर यकीन नहीं होगा...
विज्ञापन
कुएं में झांकते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
वर्ध गांव के विनोद की पत्नी सुंदरी (28) ने गुरुवार शाम करीब चार बजे अपने बच्चों अनन्या (5) और अनमोल (3) को घर के अंदर कुएं में फेंक दिया। इसकी खबर घरवालों को इसलिए नहीं लग पाई क्योंकि उस समय घर में कोई और मौजूद नहीं था। सुंदरी का पति पड़ोस के गांव कैथी में अपनी बहन के यहां खेत में बखराई करने गया था जबकि सास रामजानकी खेत से चारा लेने गई थीं। लौटी तो नजारा देखकर पैरों तले जमीन निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों से सवाल करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बहू का शव फंदे से लटका देख चीखते हुए बाहर आईं। उनकी चीख सुनकर पड़ोसी भी आ गए। इसी बीच किसी ग्रामीण की नजर घर के कुएं के भीतर पड़ी तो अनन्या और अनमोल के शव पानी में उतराते दिखे।
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गांववाले तुरंत कुएं में उतरे और रस्सी व कांटे के सहारे दोनों के शव निकाले। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने सुंदरी का शव फंदे से उतरवाया। एट थानाध्यक्ष ने रामजानकी से पूछताछ की।
हादसे से सुद-बुद खो बैठी महिला
- फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि उसे सुंदरी के इस तरह का कदम उठाने की वजह का पता नहीं है। गांववाले भी घटना के पीछे घर की कलह ही बता रहे है। मामले की छानबीन की जा रही है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह भी ग्राम वर्ध के लिए निकल पड़े। देर रात तक डीआईजी के भी मौके पर पहुंचने की बात कही जा रही है।
-एट थाने के वर्ध गांव में सनसनीखेज घटना
-घटना के पीछे घर की कलह मान रही पुलिस
-एट थाने के वर्ध गांव में सनसनीखेज घटना
-घटना के पीछे घर की कलह मान रही पुलिस