फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mother threwon children from third floor

मां ने तीसरी मंजिल से बच्चों को फेंका

Sun, 27 Mar 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
अमर उजाला ब्यूूराो Updated Sun, 27 Mar 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
mother threwon children from third floor
बच्चों को छत से फेंकने वाली मां सीमा(दाएं)। - फोटो : amarujala
कल्याणपुर में मानसिक रूप से बीमार एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों को तीसरी मंजिल से फेंक दिया, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई और दूसरा गंभीर है। इसके बाद मां खुद भी अपनी जान देने पर आमादा हो गई। मोहल्ले के लोगों ने उसे तीसरी मंजिल से कूदने से बचाया। पुलिस ने मां को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


कल्याणपुर के आवास विकास तीन निवासी नीरज वर्मा प्राइवेट जॉब करते हैं। घर में पत्नी सीमा, दो बच्चे श्रेयांश (6) और ढाई साल का अंश है। नीरज के साथ ही उसकी मां ऊषा वर्मा, पिता प्रेम नारायण समेत दो भाइयों का परिवार भी रहता है। पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5:30 बजे दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच सीमा आई और दोनों को छत पर ले गई। इसके बाद दोनों को बारी-बारी से तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


घर के बाहर मौजूद लोग शोर मचाते हुए छत पर चढ़ गए और रेलिंग से कूदने जा रही सीमा को बचा लिया। उधर परिजन और पड़ोसी दोनों घायल बच्चों श्रेयांश और अंश को एक निजी अस्पताल ले गए। मासूम अंश के सिर में गंभीर चोट आने पर डॉक्टरों ने उसे हैलट भेज दिया। यहां उसकी मौत हो गई। श्रेयांश नीचे टीन शेड पर गिरा। उसका हाथ टूटने के साथ-साथ शरीर में चोटें आईं हैं। परिजनों ने बताया कि सीमा मानसिक रूप से बीमार है। इसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने सीमा को हिरासत में लिया है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed