फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother slap daughter in court

मां ने भरी अदालत बेटी को जड़ा तमाचा, कोर्ट ने इस हिदायत के साथ किया रिहा

Sun, 01 Jul 2018 08:12 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 01 Jul 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
Mother slap daughter in court
डेमाे पिक
कानपुरः पॉक्सो कोर्ट में अभियुक्त ने गवाही देने आई पीड़िता का हाथ पकड़ने की कोशिश की। पीड़िता को अभियुक्त से बात करता देख झल्लाई मां ने भरी अदालत पीड़िता के गाल पर जोरदार तमाचा जड़ दिया। अचानक हुई घटना से एक मिनट के लिए कोर्ट में सन्नाटा छा गया। एडीजे 14 श्रीकृष्ण स्वरूप धर द्विवेदी के आदेश पर तत्काल पीड़िता की मां और अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया। शाम को माफी मांगने पर कोर्ट ने दोनों को सशर्त रिहा कर दिया। अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी।
विज्ञापन



सरसैया घाट निवासी एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक सहित आठ लोगों पर नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जमानत के बाद युवक कोर्ट में पेशी पर आया था। पीड़िता अपनी मां के साथ कोर्ट में गवाही देने पहुंची, तभी अभियुक्त ने लड़की का हाथ पकड़ लिया और लड़की की मां ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। बाद में पीड़िता की मां और अभियुक्त दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। लंच बाद कोर्ट बैठी तो अभियुक्त के अधिवक्ता चन्द्रप्रकाश शुक्ला ने कोर्ट से माफी की गुहार लगाई, पीड़िता की मां ने भी क्षमा याचना की।
विज्ञापन



सहायक शासकीय अधिवक्ता अंसार अहमद खां ने बताया कि कोर्ट ने पीड़िता की मां को इस हिदायत के साथ रिहा किया कि भविष्य में वह पीड़िता के साथ मारपीट करेगी तो उसके खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज किया जाएगा। वहीं अभियुक्त को 50 हजार का बंधपत्र और भविष्य में पीड़िता को डराने, धमकाने या बातचीत न करने की अण्डरटेकिंग देने पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed