फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother sent the accused to jail in kanpur

कानपुर: जिस हत्या को पुलिस ने दफनाया, उसके आरोपियों को मां ने पहुंचाया जेल

Wed, 24 Jun 2020 08:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Jun 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Mother sent the accused to jail in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में कलक्टरगंज पुलिस ने जिस हत्याकांड को दो साल पहले दफना दिया था, उसका खुलासा बुधवार को हुआ। मृतक की मां की बदौलत मुख्य आरोपी को न केवल जेल भेजा गया बल्कि सभी पांचों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज हुई।
विज्ञापन


कुलीबाजार निवासी 23 वर्षीय युवक का शव सीपीसी माल गोदाम कलक्टरगंज में 15 अगस्त 2018 को मिला था। शिनाख्त न करवा पाने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव का लावारिस में अंतिम संस्कार करा दिया था।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह थी कि पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद भी पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट नहीं दर्ज की। भले ही अज्ञात में करती। इधर कुलीबाजार निवासी नसीम बेगम 13 अगस्त 2018 से लापता बेटे जुबैर की तलाश में जुटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 अगस्त को अनवरगंज थाने में उन्होंने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। फरवरी 2020 में उन्होंने कलक्टरगंज पुलिस से संपर्क किया। उम्र और हुलिया बताने के बाद कलक्टरगंज पुलिस ने शव के कपड़े उन्हें दिखाए तो उन्होंने पहचान कर ली।

इसके बाद भी पुलिस ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसी बीच जुबैर के एक दोस्त ने नसीम बेगम को अहम जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने डिप्टी पड़ाव निवासी रसीद को बुधवार को गिरफ्तार किया। तब उसने पूछताछ में कबूल किया कि उसने दोस्त वसर, अफरोज, नियाज खान व एक अन्य के साथ मिलकर जुबैर की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

विवाद जुए के पैसे के लेनदेन और नशेबाजी को लेकर हुआ था। बताया कि जुबैर उससे पैसों की मांग करता था। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि रसीद को बुधवार को जेल भेज दिया गया। उसके तीन साथी एनडीपीएस में पहले से ही जेल में हैं। फरार एक साथी की तलाश की जा रही है।

सैंपल भी सही नहीं ले सकी पुलिस, जांच शुरू
नसीम बेगम ने जब कलक्टरगंज पुलिस से संपर्क कर लावारिस शव जुबैर का होने का दावा किया था, तब पुलिस ने डीएनए जांच के लिए भेजा था। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि लैब ने सैंपल रिजेक्ट कर दिया था। दरअसल शव का सैंपल मानक के अनुसार नहीं लिया गया था। इसके अलावा हत्या की रिपोर्ट न दर्ज करने समेत अन्य गड़बड़ियों में तत्कालीन कलक्टरगंज इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच शुरू हो गई। सीओ कलक्टरगंज श्वेता यादव जांच कर रही हैं। एसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed