मां की प्रेरणा ने पहुंचाया मुकाम तक लेकिन पैसे की कमी बनी रास्ते का रोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर/पुखरायांः कस्बे में एक किसान का बेटा मां की चित्रकारी से प्रेरित होकर चित्रकार बन गया। प्रतियोगिताओं में लगातार प्रोत्साहन मिलने पर उसने अंतरराज्यीय पहचान बना ली। कला का प्रदर्शन करने के लिए विदेश जाने के मौके भी मिले लेकिन धनाभाव के चलते नहीं जा सका।
कस्बे के मालवीयनगर निवासी किसान सत्यदेव मिश्र के 22 वर्षीय पुत्र शशांक बताते हैं कि उनकी मां ऊषा मिश्रा फुरसत के वक्त चित्र बनाती रहती थीं। उनको देख-देखकर चित्रकार बनने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहीं प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया। बड़े भाई अनादि और नगर के समाजसेवी चिकित्सक डॉ. जय गोयल के प्रोत्साहन ने इस क्षेत्र में काम करने के लिए ऊर्जा का संचार किया।
दयानंद एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कानपुर की तत्कालीन निदेशक नीरू टंडन ने पहली पेंटिंग खरीदकर पहचान दी। 2008-09 में वह उस संस्थान में बीबीए-द्वितीय वर्ष के छात्र थे। इसके बाद 25 व 26 नवंबर 2011 में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशनल फाउंडेशन की ओर से आयोजित फेश-पेंटिंग में तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक राजेश रॉय के हाथों अवॉर्ड मिला।
शशांक ने बताया कि इस बीच उनको मिलान (इटली) और (इजिप्ट) में भी बुलाया गया। लेकिन धनाभाव के चलते नहीं जा सका। दिल्ली के एक कारोबारी की ओर से काम करने के लिए फंडिंग का प्रस्ताव किया गया था लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया। बल्कि अपने संसाधनों से ही चित्रकला के क्षेत्र में आगे बढ़ने का निश्चय किया है।