{"_id":"5eef9eaac00200659f7f6896","slug":"mother-left-the-newborn-baby-in-the-bag-in-the-temple-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: थैले में नवजात शिशु को मंदिर में छोड़ गई कलयुगी मां, किलकारियां सुन चौंके भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: थैले में नवजात शिशु को मंदिर में छोड़ गई कलयुगी मां, किलकारियां सुन चौंके भक्त
Sun, 21 Jun 2020 11:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
महोबा जिले में कस्बे के बेलाताल के प्राचीन छैमाई माता मंदिर में रविवार सुबह एक नवजात मिला। सुबह मंदिर पहुंचे भक्तों को जब बच्चे के किलकारियां सुनाई दीं तो जानकारी हुई। एक थैले में बच्चा मिलने के बाद तत्तकाल पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने नवजात को पीएचसी जैतपुर में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल भेजा गया। मंदिर समिति के सदस्य विनोद बनाफर ने समिति के अध्यक्ष व पुलिस को मामले की सूचना दी। चौकी प्रभारी सुनील तिवारी ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू की।
उन्होंने मामले की सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर भी दी। नवजात शिशु को थैले में लपेटकर मंदिर परिसर में कौन छोड़ गया पुलिस इसकी जांच कर रही है। भक्तों का कहना है कि कोई कलयुगी मां बच्चे को छोड़ गई।
विज्ञापन
गनीमत रही कि नवजात के थैले में लपटे होने के बाद भी उसे कुछ नहीं हुआ। शिशु को गोद लेने के लिए आधा दर्जन से अधिक लोग अस्पताल पहुंच गए लेकिन किसी को नवजात शिशु नहीं दिया गया।