फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother-in-law s body was lying in the room for three days, daughter-in-law did not even know

दरकते रिश्ते: तीन दिन से कमरे में पड़ा था सास का शव, बहू को पता तक नहीं चला, पुलिस बोली- सड़ने से आ रही थी बदबू

Wed, 29 May 2024 04:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 29 May 2024 04:40 AM IST
सार

Kanpur News: मंधना चौकी इंचार्ज अमित मलिक मय टीम दरवाजा तोड़ कर कमरे के अंदर दाखिल हुए। यहां माधुरी का शव किचन में बाएं कंधे के बल पड़ा मिला। शव करीब तीन दिन पुराना होने के चलते उससे बदबू आ रही थी। फोरेंसिक टीम के अनुसार शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असल वजह स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
Mother-in-law s body was lying in the room for three days, daughter-in-law did not even know
मनु पांडेय की दादी का शव मिलने का मामला - फोटो : amar ujala

विस्तार

एकल परिवार की ओर बढ़ते समाज की संवेदनाएं शून्य होती जा रही हैं। मंगलवार को बिठूर के मंधना बहलोलपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया। दस साल से मकान के ऊपर हिस्से में अकेले रहने वाली सास का शव तीन दिन तक कमरे में पड़ा रहा और नीचे कमरे में रहने वाली बहू को पता तक नहीं चला। यह शव बिकरू कांड की आरोपी मनु पांडेय की दादी का था।

विज्ञापन

बिठूर के मंधना बहलोलपुर में मकान के दूसरी मंजिल पर 75 वर्षीय सास का शव तीन दिन से कमरे में पड़ा रहा, लेकिन मकान के निचले हिस्से में बच्चों संग रह रही बहू को भनक तक नहीं लगी। जब शव से बदबू आने लगा, तो टिफिन सर्विस वाले शख्स ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।

विज्ञापन

दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रहती थीं बुजुर्ग
सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग महिला बिकरू कांड में हाल ही में आरोपी बनाई गई मनु पांडेय की दादी हैं। माधुरी शुक्ला (75) उर्फ मुनिया बहन बिठूर के मंधना बहलोलपुर स्थित मकान के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रहती थीं।

भीतर से बंद था कमरे का दरवाजा
उनकी बहू सुनीता से बनती नहीं थी, जिसके चलते वह अकेली रहती थीं। वहीं, उनकी बहू सुनीता अपने दो बच्चों तृप्ति व हर्ष के साथ मकान के निचले हिस्से में रहती थीं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे जब टिफिन देने वाला अंशु तिवारी खाना लेकर पहुंचा, तो उनके कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था।

विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर दाखिल हुई पुलिस
कमरे से बदबू आ रही थी। अनहोनी की आशंका के चलते अंशु ने इसकी जानकारी उनके बहू सुनीता को दी। इस पर सुनीता का बेटा हर्ष शुक्ला मकान की ऊपरी मंजिल पर गया। दरवाजा खटखटाने के बाद भी भीतर से कोई आहट न मिलने पर उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे मंधना चौकी इंचार्ज अमित मलिक ने दरवाजा तोड़ कर भीतर दाखिल हुए।

शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले
यहां माधुरी का शव किचन में बाएं कंधे के बल पड़ा मिला। शव करीब तीन दिन पुराना होने के चलते उससे बदबू आ रही थी। फोरेंसिक टीम के अनुसार शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्राथमिक जांच में हार्टअटैक से मौत की आशंका बताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असल वजह स्पष्ट होगी।

शुक्रवार को माधुरी से हुई थी आखिरी बार बात
टिफिन सप्लायर अंशु तिवारी ने बताया उसने शुक्रवार को माधुरी को टिफन दिया था। शुक्रवार को एक परिचित की मौत हो गई थी। दसके चलते उसने शुक्रवार शाम को माधुरी को कॉल कर शनिवार को टिफिन देने से मना कर दिया था। इसके बाद वह रविवार, सोमवार और मंगलवार को टिफिन लेकर गया था।

अपना हिसाब कराने के लिए पहुंचा था टिफिन सप्लायर
कमरे का दरवाजा खटखटाया बेल भी बजाई और फोन भी मिलाया, लेकिन बात न होने पर वह वापस लौट आया था। बुधवार को वह जब अपना हिसाब कराने के लिए पहुंचा, तो कमरे से बदबू आने पर उसने नीचे रहने वाली बहू सुनीता को जानकारी दी। वहीं ग्रामीणों ने माधुरी को शनिवार को राहू माता मंदिर के पास देखा गया था।

26 सितंबर से फरार है मनु पांडेय
बिकरू कांड में हाल ही में आरोपी मनु पांडेय बीते साल 26 सितंबर से फरार है। यहां बहलोलपुर मंधना में उसका मायका है। जहां मनु के दो बच्चे आध्या (10) और कान्हा(7) का पालन पोषण उसकी मां सुनीता के यहां हो रहा है। मनु पांडेय सुनीता की सबसे बड़ी बेटी है। जबकि दूसरी बेटी लवी की भी शादी हो चुकी है। फिलहाल सुनीता अपने बेटे हर्ष और सबसे छोटी बेटी तृप्ति के साथ रहती है।

आरोपी मनू पांडे की टोह लेने पहुंची पुलिस
बिकरू कांड की आरोपी मनु पांडेय की दादी माधुरी शुक्ला का शव मंधना के बहलोलपुर गांव में घर की तीसरी मंजिल पर मिला। बिठूर पुलिस ने जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, दादी के मौत की खबर सुन मनु की आने की संभावना को लेकर चौबेपुर पुलिस दिनभर टोह लेती रही, लेकिन शाम तक पुलिस को निराशा ही हाथ लगी।

तीन साल बाद अब बनाया है आरोपी
मालूम रहे कि पहले पुलिस ने मनु पांडे को सरकारी गवाह बनाया था। तीन साल बाद अब आरोपी बनाया है। बिकरू कांड के बाद सबसे ज्यादा ऑडियो मनु के वायरल हुए थे। मनु विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पांडे के बेटे शशिकांत की पत्नी हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी बनाए जाने के बाद मनु पांडे फरार है।

मनु की तलाश में दो टीमें गठित की गई हैं
पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। हालांकि दादी की मौत के बाद पुलिस को उसके आने की संभावनाएं दिख रही थी। इसी के चलते घर के आसपास पुलिस सादी वर्दी में मनु की टोह लेती रही पर देर शाम तक वह नहीं पहुंची। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मनु की तलाश में दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही वह सलाखों के पीछे होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed