फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mother-in-law and father-in-law got the daughter-in-law remarried After the death of the son

एक ससुराल ऐसा भी: बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने बहू का कराया पुनर्विवाह, बेटी की तरह किया कन्यादान

Sat, 02 Mar 2024 09:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Mar 2024 09:15 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में अनोखा मामला सामने आया है। यहां बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने बहू का पुनर्विवाह कराया। इस पहल को सभी ने सराहा।

विज्ञापन
mother-in-law and father-in-law got the daughter-in-law remarried After the death of the son
बहू का पुनर्विवाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में हिलौली गांव निवासी दंपती ने अपने बेटे की मौत के एक साल बाद विधवा बहू का पुनर्विवाह कराया है। सास ने मां बनकर बहू का कन्यादान भी किया। सुसराल वालों ने बहू के विवाह में क्षमता के अनुसार दान दहेज भी दिया। इस पहल की सभी ने खूब सराहना की।

विज्ञापन


हिलौली गांव के मोहल्ला झुलऊ निवासी किसान अरुण मिश्रा उर्फ मदन व माधुरी मिश्रा के बड़े बेटे अनुपम उर्फ ऋषी का 29 जनवरी 2019 को कानपुर पनकी निवासी विनोद त्रिवेदी की बेटी पूजा के साथ विवाह हुआ था। अनुपम लखनऊ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। 15 फरवरी 2023 को बाइक से घर आते समय लखनऊ-रायबरेली मुख्य मार्ग पर कल्ली गांव के पास वाहन की टक्कर से अनुपम की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उसके कोई संतान नहीं थी। पति की मौत के बाद पूजा ससुराल में सास-ससुर व अन्य परिजनों की सेवा कर रही थी। दंपती ने अपनी नि:संतान पुत्रवधू पूजा की लंबी जिंदगी और एकांकी जीवन को देखते हुए उसका पुर्नविवाह करने की ठानी। शुरुआत में तो पूजा ने शादी करने से इनकार किया लेकिन सास-ससुर ने जिंदगी भर के अकेलेपन का हवाला देते हुए उसे समझाया तो वह विवाह के लिए तैयार हो गई।

सास-ससुर और ताऊ ससुर अशोक मिश्रा ने लखनऊ के पारा निवासी दीपक कुमार मिश्रा से रिश्ता तय किया। दीपक लखनऊ चारबाग में ट्रांसपोर्ट का काम करता है। एक मार्च को विवाह की तारीख तय हुई और दोनों परिवारों ने पुरवा के प्राचीन बिल्लेश्वर शिव मंदिर में विवाह समारोह का आयोजन कर बहू का बेटी की तरह कन्यादान कर शनिवार को विदा किया।

 

सास ससुर के अलावा पूजा के माता-पिता व अन्य परिजनों ने भी शादी में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया और सुखमय जीवन की कामना की। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी के पति व प्रतिनिधि महेशचंद्र सोनी, अधिवक्ता अजय मिश्रा, शैलेंद्र तिवारी, सोनू मिश्रा, सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed