फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mother hanged herself after poisoning two children, daughter said  gave up her life after talking to someone o

बेटों को जहर दे की खुदकुशी: बेटी बोली- 'किसी से फोन पर बात करने के बाद मां ने दी जान', पड़ोसियों ने उठाए सवाल

Mon, 08 Jan 2024 05:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 08 Jan 2024 05:16 AM IST
सार

Fatehpur News: मां और भाई की मौत से बेटी आंशी और अंश दहशत में हैं। आंशी ने बताया कि भाई अंश को मां ने भैंस का खूंटा बदलने के लिए कहा था। काम न करने पर मां ने भाई को पीटा था। परिवार में रात 12 बजे तक कहासुनी हुई। मां से दादी का विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Mother hanged herself after poisoning two children, daughter said  gave up her life after talking to someone o
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में बच्चों की जहर खिलाने के बाद महिला के जान देने की घटना से सभी हतप्रभ हैं। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास गांव के लोगों की हरिचंद्रखेड़ा गांव में भीड़ लग गई। इसी दौरान मायका पक्ष पहुंचा। ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इस दौरान ससुरालियों के पक्ष में ग्रामीण एकजुट हो गए।

विज्ञापन

पक्षों में तकरार के बाद अचानक मारपीट और पथराव हुआ। मृतका के मायके से भाई बलवंत कुछ लोगों के साथ दो गाड़ियों से पहुंचे। इनमें महिलाएं भी थीं। भाई और अन्य लोगों ने ससुरालियों पर बहन की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। मायके पक्ष के लोगों ने पति विनोद को नशेड़ी और आशिक मिजाज होना बताया।
विज्ञापन

विरोध करने पर मायके पक्ष के लोग हमलावर हो गए। यह देखते ही विनोद के पक्ष में परिवार और गांव के लोग एकजुट हो गए। गनीमत रही कि पुलिस इस दौरान मौजूद री। इससे बड़ी घटना टली । मृतका के भाई ने बताया कि बहन की शादी 2008 में की थी। शादी के बाद से ही बहन को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रताड़ना के चलते सरला ने आत्महत्या की
कई बार समझौता हुआ। 2018 में बहन को पीटा गया था। मामला थाने तक पहुंचा था। शनिवार की रात भी पति, सास, चचेरे ससुर, जेठ सुरेश, देवर पत्तर पाल ने बहन को पीटा था, इससे उसके सिर में चोट आई। प्रताड़ना के चलते सरला ने आत्महत्या की और बेटे को भी जहर खिलाया है।

बेटी आंशी बोली- मां ने किसी से फोन पर बात करने के बाद दी जान
मां और भाई की मौत से बेटी आंशी और अंश दहशत में हैं। आंशी ने बताया कि भाई अंश को मां ने भैंस का खूंटा बदलने के लिए कहा था। काम न करने पर मां ने भाई को पीटा था। परिवार में रात 12 बजे तक कहासुनी हुई। मां से दादी का विवाद हुआ था। दादा पत्तर का चश्मा तक मां ने छीन लिया था।

मृतका के मोबाइल से नंबर, मैसेज, फोटो भी डिलीट मिले
पिता भी आए थे और मां के साथ मारपीट की थी। मां ने सुबह दो बार किसी को फोन किया। उसे और आदर्श को गुड़ खिलाकर दादी के पास भेज दिया था। इसी दौरान परिवार के लोग बच्ची की बात पर टोकाटाकी करते नजर आए। मृतका के मोबाइल से नंबर, मैसेज, फोटो भी डिलीट मिले।

गांव की महिलाएं बोलीं- सरला ऐसा नहीं कर सकती
घटना के बाद गांव की महिलाओं में चर्चा रही कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा सरला इतना बड़ा कदम उठा सकती है। वह किसी से झगड़ती नहीं थी। इसके बाद भी परिवार पति, पत्नी और सास के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पति विनोद काम पर बाहर चला जाता था। यहां सरला और उसकी सास के बीच विवाद होता रहता था।

गुड़ में जहर मिलाकर खिलाया, दूसरे बच्चे के उगलने से बची जान
बता दें कि घरेलू विवाद से ऊबकर रविवार भोर महिला दो बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर फंदे से लटक गई। एक बच्चे की जहर उगलने से जान बच गई, जबकि दूसरे की कानपुर लेकर जाते समय मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग पहुंचे। मायके और ससुरालीजनों के बीच पुलिस के सामने विवाद हो गया।

पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दोनों पक्ष के बीच मारपीट और पथराव भी हुआ। पुलिस ने पक्षों को जल्द ही शांत कर लिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। औंग थाना क्षेत्र के हरिचंद्रखेड़ा निवासी विनोद पाल घाटमपुर के पनेरूवा गांव में पेटिंग और पीओपी का काम करता है।

पति-पत्नी और सास के बीच मनमुटाव चल रहा था
वह पांच जनवरी को घर आया था। उसने मां पचनी देवी की इच्छा के खिलाफ एक भैंस बेची थी। भैंस बेचने के बाद रुपये पत्नी सरला उर्फ शांति (38) को दे दिया था। इसी बात पर पति-पत्नी और सास के बीच मनमुटाव चल रहा था। सरला ने बड़े बेटे अंश (12) को दूसरी भैंस शनिवार शाम खूंटे से बांधने को बोला।

विनोद ने सरला की पिटाई की थी
अनसुनी करने पर सरला ने अंश की पिटाई कर दी। बीच-बचाव में सास, जेठ पत्तर पहुंचे। सरला का इनसे भी विवाद हुआ। विवाद के बाद अंश चाचा सुरेश के घर सोने चला गया। काम से रात को पति लौटा। फिर विवाद शुरू हो गया। विनोद ने सरला की पिटाई कर दी और घर के बाहर छप्पर के नीचे सो गया।

अचानक आदर्श और आंशी की हालत बिगड़ी
घर के अंदर सरला ने भोर बेटे आदर्श (8), बेटी आंशी (10) को गुड़ में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। बेटी आंशी ने कड़वाहट पर गुड़ उगल दिया, वहीं आदर्श गुड़ निगल गया। आंशी छोटे भाई आदर्श को लेकर दादी के कमरे में चली गई। अचानक आदर्श और आंशी की हालत बिगड़ी और उल्टियां होने लगी।

अंश ने रास्ते में तोड़ दिया था दम
दादी ने बच्चों की हालत बिगड़ने पर शोर मचाया। दादी ने आंशी को सरला को बुलाने भेजा। आंशी ने किचन में मां को रस्सी के फंदे से लटका देखकर शोर मचाया। परिजन दोनों बच्चों को नर्सिंग होम ले गए। डॉक्टर ने छोटे बेटे अंश की हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया। कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में ही अंश ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed