फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sugar demand drops; wholesale price falls by 1,200 per quintal.

Fatehpur News: चीनी की मांग घटी, थोक भाव में 1200 रुपये क्विंटल की गिरावट

Mon, 14 Sep 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sugar demand drops; wholesale price falls by 1,200 per quintal.
फोटो-19-शहर के पटेल नगर ​स्थित परचून की दुकान में रखी चीनी। संवाद
फतेहपुर। त्योहारों में तेजी के बाद अब चीनी के दाम में बड़ी गिरावट आई है। 6100 रुपये क्विंटल तक पहुंचा शक्कर का थोक भाव रविवार को घटकर 4900 रुपये रह गया। फुटकर बाजार में भी 70 रुपये किलो बिकने वाली शक्कर अब 60 रुपये किलो में मिल रही है।
विज्ञापन

थोक कारोबारियों के मुताबिक भाव में अचानक आई गिरावट से पहले खरीदा गया स्टॉक कम दाम में बेचना पड़ रहा है, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि, थोक भाव में 1200 रुपये क्विंटल की कमी के बावजूद उपभोक्ताओं को इसका पूरा लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

थोक और फुटकर भाव में करीब 10 रुपये किलो का अंतर बना हुआ है। विगत दिनों थोक भाव 6100 रुपये क्विंटल पहुंचने पर आमजन को 70 रुपये किलो की दर से चीनी खरीदनी पड़ रही थी। अब थोक भाव घटने के बाद फुटकर में 60 रुपये किलो दाम है। उपभोक्ताओं का कहना है कि थोक बाजार में भाव कम होने के साथ फुटकर दाम में भी राहत मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्कर के थोक विक्रेता सत्येंद्र गुप्ता ने बताया कि रविवार को चीनी का थोक भाव 4900 रुपये क्विंटल रहा। विगत दिनों बढ़े दाम के बाद अचानक आई गिरावट से कारोबारियों को नुकसान हुआ है। पूर्व में खरीदी गई शक्कर अब कम दाम में बेचनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि नुकसान काफी हुआ है।

किराना व्यवसायी राहुल मौर्य ने बताया कि त्योहार के सीजन में चीनी के दाम बढ़ने पर 50 किलोग्राम की बोरी ही खरीदकर ला रहे थे। अब थोक दाम में गिरावट से लोगों को कुछ राहत मिली है, लेकिन मौजूदा समय में मांग भी कम हुई है। आगामी दिनों त्योहारों के चलते चीनी के दाम फिर बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed