{"_id":"5cdeb6c2bdec22074b0a94bd","slug":"mother-burned-herself-with-three-year-old-baby-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन साल की बेटी को गोद में ले मां ने लगाई आग, बच्ची की चीखें सुनकर पहुंचा पिता तो दिखा ऐसा नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल की बेटी को गोद में ले मां ने लगाई आग, बच्ची की चीखें सुनकर पहुंचा पिता तो दिखा ऐसा नजारा
Fri, 17 May 2019 06:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उरई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 May 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
आग (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई के कदौरा में गृहकलह के चलते महिला ने तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ केरोसिन डालकर आग लगा ली। महिला के चीखने चिल्लाने पर आग बुझाने पहुंचा पति भी बचाने के चक्कर में झुलस गया। शोरगुल सुनकर पड़ोसी दौड़े और तीनों को सीएचसी ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष कामता प्रसाद का कहना है अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। कदौरा थाना क्षेत्र के मरगांया निवासी शंकर माली की पत्नी उपासना (30) ने गुरुवार की देर रात गृहकलह के चलते अपनी तीन वर्षीय मासूम बच्ची बेबी को गोद में लेकर केरोसिन डालकर आग लगा ली। महिला व बच्ची की चीख पुकार सुनकर बचाने आए पति शंकर को भी पत्नी ने अपनी चपेट में ले लिया।

मां बेटी को आग का गोला बना देख उड़ गए पिता के होश
जिससे तीनों झुलस गए। शोर गुल सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने तीनों की आग बुझाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा पहुंचाया। जहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि शंकर मजदूरी करता था। उसका चार वर्ष पूर्व उपासना से विवाह हुआ था।
खर्चे पूरे न होने के चलते पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। जिसके चलते दोनों में कई बार मारपीट तक हो चुकी है। जिसकी शिकायत पति पत्नी पहले भी कई बार थाने में कर चुके हैं। गुरुवार को भी घर खर्च को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। इस बाबत थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर मिलती है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।