{"_id":"60ef18698ebc3ee5984d4c7b","slug":"mother-and-son-died-in-road-accident-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में भीषण सड़क हादसा : ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में भीषण सड़क हादसा : ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला, दर्दनाक मौत
Wed, 14 Jul 2021 10:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:35 PM IST
सार
नरौना चौराहा पार करते ही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद मां-बेटे सड़क पर जा गिरे। फिर भी चालक रुका नहीं और भागने के प्रयास में ट्रक मां-बेटे पर चढ़ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में नरौना चौराहा के पास बुधवार शाम को तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे की जान ले ली। दरअसल, ट्रक ने पहले बाइक में पीछे से टक्कर मारी और भागने के चक्कर में दोनों को कुचल दिया। महिला कैंट बोर्ड स्कूल में शिक्षिका थीं।
वहीं घटना के बाद चालक और क्लीनर मौके से भाग निकले। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। कैंट क्षेत्र में पंडित उपवन के पास रहने वाली ऊषा देवी (55) बुधवार शाम को बेटे सौरभ (32) के साथ बाइक से डॉक्टर के पास जा रही थीं।
नरौना चौराहा पार करते ही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद मां-बेटे सड़क पर जा गिरे। फिर भी चालक रुका नहीं और भागने के प्रयास में ट्रक मां-बेटे पर चढ़ गया। सौरभ का शव पहिये में फंस गया तो चालक ने ट्रक खड़ा किया और कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन
दो घंटे तक पहिये के नीचे दबा रहा बेटे का शव
ऊषा का शव क्षतविक्षत हो गया। वहीं सौरभ का भी शव दो घंटे तक पहिये के नीचे दबा रहा। दरअसल ट्रक पर राशन लदा था। इस वजह से उसे हटाने में समय लग गया। इसी दौरान ऊषा के बहनोई वहां से गुजरे और दोनों की पहचान की।
ट्रक की रफ्तार बनी हादसे की वजह
डीसीपी ट्रैफिक बीबीजीटीएस मूर्ति ने हादसे की जांच एडीसीपी ट्रैफिक निखिल पाठक को सौंपी है। एडीसीपी घटनास्थल पर पहुंचे। राहगीरों व आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की। इन लोगों ने बताया ट्रक तेज रफ्तार में था। इसी वजह से हादसा हुआ। डीसीपी ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटाए जा रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।