फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mother and child died due to wrong treatment by a quack, dead body of the newborn recovered from the shop

Hardoi: झोलाछाप के गलत इलाज से जच्चा-बच्चा की मौत, दुकान से बरामद हुआ नवजात का शव, आरोपी महिला फरार

Fri, 30 Aug 2024 05:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 30 Aug 2024 05:26 AM IST
सार

Hardoi News: टड़ियावां थाना क्षेत्र में झोलाछाप के गलत इलाज से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। पुलिस ने झोलाछाप की दुकान से नवजात का शव बरामद किया है।

विज्ञापन
Mother and child died due to wrong treatment by a quack, dead body of the newborn recovered from the shop
बंद पड़ी झोलाछाप की दुकान और मृतका नूरजहां - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के गोपामऊ कस्बे की छोटी बाजार में झोलाछाप के गलत इलाज से प्रसूता और नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद झोलाछाप महिला परिवार समेत भाग निकली। पुलिस ने झोलाछाप की दुकान से नवजात का शव बरामद किया।

विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के निहालपुरवा निवासी रिजवान की शादी चार साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के कन्हईपुरवा निवासी नूरजहां (23) के साथ हुई थी। बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन नूरजहां को गोपामऊ के छोटी बाजार स्थित एक झोलाछाप की दुकान पर ले गए।

विज्ञापन

झोलाछाप महिला ने सामान्य प्रसव कराने का दावा करते हुए इलाज शुरू किया। शाम को नूरजहां ने पुत्र को जन्म दिया, लेकिन ऑक्सीजन समेत अन्य सुविधाएं न मिल पाने के कारण नवजात की मौत हो गई। इसके कुछ देर बाद नूरजहां की हालत भी बिगड़ गई। परिजनों को इसका पता चला, तो हंगामा किया।

विज्ञापन

दुकान से नवजात का शव बरामद
हंगामा होते देख झोलाछाप महिला मौके से भाग गई। परिजन नूरजहां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी बुधवार देर रात पुलिस को दी गई। रात करीब 12 बजे पुलिस टीम ने झोलाछाप की दुकान पर छापा मारकर यहां से नवजात का शव बरामद किया।

विज्ञापन

पहले भी हुई हैं कई घटनाएं
इसके बाद प्रसूता और नवजात के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। गोपामऊ न्यू पीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन जिस झोलाछाप महिला पर आरोप है। उसके गलत इलाज से पहले भी कई घटनाएं हुई हैं। प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

तो सीएमओ के निर्देश का कोई असर नहीं
बीती 23 अगस्त को ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहताश कुमार ने टड़ियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और इसके आसपास संचालित प्राइवेट अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया था। गोपामऊ और टड़ियावां के बीच की दूरी बामुश्किल 12 किलोमीटर है। सीएमओ ने सख्त नसीहत मातहतों को दी थी कि कहीं भी बिना पंजीकरण के अस्पताल न चलने दिए जाएं और झोलाछाप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बावजूद एक झोलाछाप के गलत इलाज से महिला और नवजात की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed